इंदौर में लॉकडाउन खोलने को लेकर पसोपेश की स्थिति है। भास्कर ने पाठकों से पूछा लॉकडाउन कब खुले, क्या छूट हो, स्कूल, दफ्तर, मंडी, सहित सभी चीजों के लिए क्या नियम हों? हमे पांच हजार से ज्यादा सुझाव मिले, जिन्हें हम आज से प्रकाशित कर रहे हैं। हम ये सुझाव कलेक्टर मनीष सिंह के साथ-साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी भेज रहे हैं।
भीड़ वाले इलाके में एक सप्ताह में एक बार जाने का पास बनाएं- प्रेमकुमार छेतिया, स्कीम 74 C
- सामान की ऑनलाइन होम डिलीवरी क्षेत्र के दुकान व्यापारियों द्वारा हो।
- लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, कारखाने सोशल दूरी का पालन करते हुए शुरू हो और सप्लाय चेन मजबूत हो।
- कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक चीजों की सेवा सशर्त शुरू हो।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे सिनेमाघरों, शराब दुकानों, रेस्त्रां, मंडियों, बस व रेलवे स्टेशनों में एंट्री के लिए लिमिटेड ई पास सशर्त दिए जाएं। इसके लिए एक सप्ताह में एक व्यक्ति को एक ही बार की अनुमति मिले।
31 के बाद दाएं-बाएं के नियम से खुलने दें बाजार में दुकानें-एक नागरिक, पागनीसपागा
- मुख्य बाजारों जैसे सराफा, बर्तन, कपड़ा, खजूरी बाजार, एमजी रोड की दुकानों को दाएं-बाएं के नियम अनुसार जैसे एक दिन दायीं ओर की दुकानें और एक दिन बायीं ओर की दुकानें खोली जाएं। 31 के बाद ही यह शुरू हो जाए।
- बैंक, रेस्त्रां, जिम, सिनेमाघर, धार्मिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के साथ छूट दी जाए।
- सभी निजी दफ्तरों, मॉल, शोरूम, कॉल सेंटर में 50 फीसदी स्टाफ के साथ ही काम की अनुमति दी जाए।
फूड, सर्विस इंडस्ट्री, हार्डवेयर को 17 मई के बाद रियायतें दें-हिमांशु पांडेय, सुदामा नगर
- लॉकडाउन 1 जून तक जारी रखा जाए, लेकिन 17 मई के पश्चात खाद्य सामग्री, दवाइयां, हार्डवेयर और सर्विस इंडस्ट्रीज को कुछ रियायत देनी चाहिए।
- ऑफिस में दो लोगों के बीच कम से कम छह फीट की दूरी हो। कर्मचारियों को एक दिन छोड़कर ऑफिस वर्क दिया जाए।
- 8वीं तक के छात्रों की ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था हो। 9वीं से ऊपर के छात्रों को सप्ताह में तीन दिन ही स्कूल भेजें।
- ऑफिस, खाद्य सामग्री, हार्डवेयर आदि पर रोजाना फ्यूमिगेशन किया जाना चाहिए।
कोरोना नियंत्रण विभाग बने, सप्ताह में छह दिन खुले बाजार --धर्मेंद्र परसाई, गुरुकृपा नगर
- 31 मई तक बंद रहे, कोरोना नियंत्रण विभाग बने जो डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करे।
- शहर को सप्ताह में छह दिन खोला जाए और रविवार को पूर्णतः ऑकडाउन रहे। ऐसा छह महीने तक किया जाए, क्योंकि त्योहारों का सीजन आने वाला है।
- सभी तरह के सामाजिक आयोजन जैसे विवाह, वर्षगांठ, बर्थडे पार्टी आदि छह माह तक प्रतिबंधित रहे।
- शैक्षणिक संस्थानों में तीन दिन 50 फीसदी और तीन दिन बाकी 50 फीसदी छात्रों को बुलाया जाए। भीड़ कम होगी।
गार्डन में हो फल-सब्जी की बिक्री, निवासी लें जिम्मा-संतोष सपकाल, जूनी इंदौर
- सीएसपी के क्षेत्र अधिकार के मुताबिक छूट दें। जैसे पंढरीनाथ, जूनी इंदौर और रावजी बाजार थाना क्षेत्र में सुबह 7 से 11 तक लॉकडाउन खोला जाए, फिर 11 से 3 बजे तक अन्नपूर्णा, राजेंद्र नगर और द्वारकापुरी थाना क्षेत्रों में छूट दी जाए।
- सघन बस्ती वाले क्षेत्रों में महिलाओं को ही अनुमति दी जानी चाहिए।
- गार्डनों में सब्जी-फल विक्रय की व्यवस्था करें। दो प्रवेश द्वार से आगमन और 2 से निर्गमन हो। जिम्मा स्थानीय निवासियों को दें।
ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट सेक्टर सशर्त खोलें
- किराना दुकान, ऑटोमोबाइल, शोरूम, डेयरी, मोबाइल शॉप, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, गारमेंट्स दुकानों को सशर्त खोलें। -अशोक अस्वारे, मयूर नगर
नकद लेनदेन से हो रहा संक्रमण डिजिटल अनिवार्य करें
- लॉकडाउन के बाद भी कोरोना तेजी से फैल रहा है, कारण नकद लेनदेन है। इसे पूरा बंद कर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।-दिव्येंदु घोष
(आप भी अपने सुझाव वॉट्सएप करें- मो. 9406666652)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fT4Ew4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment