शहर के गणेशपुरा इलाके में 3 दिन से नलों से मटमैला व बदबूदार पानी आ रहा है। वहीं नलों से पानी की सप्लाई इतनी धीमी रफ्तार से हो रही है कि मोटरें पानी नहीं खींच पा रही हैं। इसकी वजह से लोगों को अपनी जरूरत का पानी या तो आस-पड़ोस में लगी बोरिंग से खींचना पड़ रहा है अथवा वे पानी की टंकियां खरीद रहे हैं। गणेशपुरा स्थित नाला नंबर एक किनारे, तुलसी कॉलोनी, अंतोबाई रोड, ज्योति स्कूल रोड, आदर्श स्कूल रोड पर रहने वाले लोगों का कहना है कि कहीं पानी की लाइन डैमेज हो गई है, जिससे होकर गंदा व बदबूदार पानी घरों तक पहुंच रहा है। गणेशपुरा में सभी के घरों से नलों मेंआ रहा गंदा पानी गणेशपुरा में नाला नंबर-एक को भूमिगत करने के लिए मार्च महीने में पाइप लाइन डैमेज हो गई थी। उस दौरान भी इस इलाके में एक महीने तक गंदा व बदबूदार पानी घरों में पहुंचा था। उस वक्त लाइन का मेंटेनेंस किया गया। लेकिन हरिजन छात्रावास की साइड में कहीं पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी वजह से दोबारा घरों में गंदा पानी आने लगा है। पानी में इतनी मिट्‌टी व कीचड़ आ रहा है कि उसे टंकियों में भरने के बाद भी उसमें से बदबू आ रही है। हालांकि गुरुवार को सुबह जब लोगों ने दूसरी लाइन चालू कराई तब घरों में पानी भर सका। महावीरपुरा में भी 50 घरों में 10 दिन से आ रहा गंदा पानी महावीरपुरा में वंशी वाली गली में भी 10 दिन से नलों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। स्थानीय निवासी मनीराम श्रीवास ने बताया कि इस वार्ड में पानी सप्लाई करने वाली लाइन गोपीनाथ की पुलिया पर सीवर खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। तभी से इस इलाके के 70 से 100 घरों में पानी के साथ मिट्‌टी, रेत आ रहा है। एक जगह लाइन में नाली का पानी पहुंचने से काला बदबूदार कीचड़युक्त पानी पहुंच रहा है। वार्ड में रहने वाले प्रभु श्रीवास, दिनेश शिवहरे ने बताया कि हमने इसकी शिकायत नगर निगम तक भी पहुंचाई लेकिन पार्षद सुनवाई नहीं कर रहे। गर्मी आते ही शहर व कस्बों में पानी की बिक्री हुई तेज गर्मी शुरू होती ही इस बार फिर से पानी की बिक्री तेज हो गई है। शहर में पानी सप्लाई करने वाले तकरीबन 4 कंपनियां काम कर रही हैं। यह कंपनियां 20 से 25 रुपए टंकी के हिसाब से ठंडा आरओ वाटर घरों में सप्लाई कर रही हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से इस बार दफ्तरों, निजी संस्थाओं, दुकानों पर सप्लाई कुछ कम हुई है लेकिन लोग घर के लिए पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि शहर के मुख्य बाजारों में पानी सप्लाई में रोज आने वाले व्यवधान से दुखी लोग पानी खरीदकर ही पी रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एक घर के अंदर आ रहे गंदे पानी को दिखाते लोग।


शहर के गणेशपुरा इलाके में 3 दिन से नलों से मटमैला व बदबूदार पानी आ रहा है। वहीं नलों से पानी की सप्लाई इतनी धीमी रफ्तार से हो रही है कि मोटरें पानी नहीं खींच पा रही हैं। इसकी वजह से लोगों को अपनी जरूरत का पानी या तो आस-पड़ोस में लगी बोरिंग से खींचना पड़ रहा है अथवा वे पानी की टंकियां खरीद रहे हैं। गणेशपुरा स्थित नाला नंबर एक किनारे, तुलसी कॉलोनी, अंतोबाई रोड, ज्योति स्कूल रोड, आदर्श स्कूल रोड पर रहने वाले लोगों का कहना है कि कहीं पानी की लाइन डैमेज हो गई है, जिससे होकर गंदा व बदबूदार पानी घरों तक पहुंच रहा है।
गणेशपुरा में सभी के घरों से नलों मेंआ रहा गंदा पानी
गणेशपुरा में नाला नंबर-एक को भूमिगत करने के लिए मार्च महीने में पाइप लाइन डैमेज हो गई थी। उस दौरान भी इस इलाके में एक महीने तक गंदा व बदबूदार पानी घरों में पहुंचा था। उस वक्त लाइन का मेंटेनेंस किया गया। लेकिन हरिजन छात्रावास की साइड में कहीं पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी वजह से दोबारा घरों में गंदा पानी आने लगा है। पानी में इतनी मिट्‌टी व कीचड़ आ रहा है कि उसे टंकियों में भरने के बाद भी उसमें से बदबू आ रही है। हालांकि गुरुवार को सुबह जब लोगों ने दूसरी लाइन चालू कराई तब घरों में पानी भर सका।
महावीरपुरा में भी 50 घरों में 10 दिन से आ रहा गंदा पानी
महावीरपुरा में वंशी वाली गली में भी 10 दिन से नलों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। स्थानीय निवासी मनीराम श्रीवास ने बताया कि इस वार्ड में पानी सप्लाई करने वाली लाइन गोपीनाथ की पुलिया पर सीवर खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। तभी से इस इलाके के 70 से 100 घरों में पानी के साथ मिट्‌टी, रेत आ रहा है। एक जगह लाइन में नाली का पानी पहुंचने से काला बदबूदार कीचड़युक्त पानी पहुंच रहा है। वार्ड में रहने वाले प्रभु श्रीवास, दिनेश शिवहरे ने बताया कि हमने इसकी शिकायत नगर निगम तक भी पहुंचाई लेकिन पार्षद सुनवाई नहीं कर रहे।
गर्मी आते ही शहर व कस्बों में पानी की बिक्री हुई तेज
गर्मी शुरू होती ही इस बार फिर से पानी की बिक्री तेज हो गई है। शहर में पानी सप्लाई करने वाले तकरीबन 4 कंपनियां काम कर रही हैं। यह कंपनियां 20 से 25 रुपए टंकी के हिसाब से ठंडा आरओ वाटर घरों में सप्लाई कर रही हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से इस बार दफ्तरों, निजी संस्थाओं, दुकानों पर सप्लाई कुछ कम हुई है लेकिन लोग घर के लिए पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि शहर के मुख्य बाजारों में पानी सप्लाई में रोज आने वाले व्यवधान से दुखी लोग पानी खरीदकर ही पी रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक घर के अंदर आ रहे गंदे पानी को दिखाते लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/362XSPv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment