लॉकडाउन में नोट के आदान-प्रदान से होने वाले संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए लोग अब नकद भुगतान की जगह ई-भुगतान काे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लॉकडाउन के 51 दिनों में ही अाॅनलाइन पेमेंट (ई-भुगतान) के लिए यूपीआई, ई-बैंकिंग, गूगल पे, फोन पे जैसे एप का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। लाॅकडाउन में पेमेंट एप्स डाउनलोड करके इनका उपयोग करने वालों की संख्या 3 गुना हो गई है।
ऑनलाइन कर रहे ऑर्डर और भुगतान
गृहिणी रंजना पटेल ने बताया समान खरीदने के लिए ऑनलाइन ही भुगतान गूगल पे से करने पर सामान की होम डिलिवरी हो रही है। नकद भुगतान में नोट एक हाथ से दूसरे हाथ मे जाने से संक्रमण का खतरा है। ऐसे में बच्चों से गूगल पे एप चलाना सीखकर इससे ही लेन देन कर रहे हैं।
ऑनलाइन भर रहे बिजली और फोन का बिल
सृजन चौरसिया ने बताया कि पिछले दो माह से फोन, इंटरनेट, बिजली बिल, टीवी और मोबाइल रिचार्ज ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से कर रहे हैं। अभी तक ऑनलाइन पेमेंट की आदत नहीं हिने से यह कठिन लगता था लेकिन यह आसान और सुविधाजनक है।
बैंक से रुपए निकालने वालों की संख्या हुई कम
बैंकिंग कियोस्क संचालक आशीष चौधरी ने बताया पहले लोग आधार कार्ड लाकर नकद भुगतान लेते थे लेकिन लॉक डाउन में अब बैंक से रुपए निकालने वालों की संख्या कम हो गई है। अब कियोस्क पर आने वाले उपभोक्ता यूपीआई जनरेट करने और एप डाउनलोड करवा रहे हैं।
ऑनलाइन भुगतान करने में यह रखें सावधानी
- ऑनलाइन माध्यम सुविधाजनक हैं लेकिन इसमें सवधानी जरूरी है, अपना ई कोड, यूपीआई आदि किसी से शेयर ना करें।
- अपने बैंक का अकाउंट नंबर शेयर नहीं करें। वहीं किसी एप का पिन किसी को न बताए।
- शॉपिंग या विजिट के लिए आने वाली लिंक पर क्लिक ना करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/361JSWi
via IFTTT
