पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए पुरुषोत्तम पाराशर व उनके समर्थक पूर्व विधायकों से मेरी जान को खतरा है। चूंकि मैंने सिंधिया के खिलाफ खुलेआम बगावत की और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह व पूर्व सीएम कमलनाथ जी के साथ मिलकर उनके खिलाफ अंचल में मोर्चा संभाला। इसलिए पूर्व विधायकों ने भाजपा सरकार पर दबाव बनाकर मेरी सुरक्षा वापस ले ली। अत: मुझे मेरी सुरक्षा लौटाई जाए।
यह आरोप नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। श्री मावई का कहना था कि मैने हमेशा सिंधिया की खिलाफत की इसलिए मेरी मांग पर प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया था। चूंकि मैं मुरैना विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवारी की दावेदारी करूंगा इसलिए सिंधिया के निज सचिव व पूर्व विधायक मेरे साथ कोई भी घटना घटित कर सकते हैं। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदार प्रदेश की भाजपा सरकार होगी। अत: सरकार मुझे सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZiK6r
via IFTTT
