तहसील कार्यालय में गुरुवार काे क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह के आतिथ्य में आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में नगर के व्यापारियों द्वारा अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने की मांग की गई। इसमें प्रशासन ने प्रयोग के तौर पर कुछ दुकानों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान की है। इसमें रेडीमेंट कपड़ा, जूता-चप्पल, जनरल स्टोर की दुकानें शामिल हैं। बाकी अन्य दुकान पूर्व की तरह ही खुली रहेंगी। सीएमओ आरएस राजपूत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पहली बार प्रशासन द्वारा बाजार में प्रयोग के तौर पर दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की है। दुकान खोलने वाले सभी व्यापारियों को लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्देशित सभी नियमों का पालन करना होगा। इसके तहत दुकान के सामने भीड़ इकट्ठा नहीं करने, प्रत्येक दुकान के सामने गोले बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने, चेहरे पर मास्क लगाकर आने वाले ग्राहक को ही सामान देने एवं हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए गए है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Administration allowed readymade textile, stationery and slippers shops to open for five hours


तहसील कार्यालय में गुरुवार काे क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह के आतिथ्य में आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में नगर के व्यापारियों द्वारा अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने की मांग की गई। इसमें प्रशासन ने प्रयोग के तौर पर कुछ दुकानों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान की है। इसमें रेडीमेंट कपड़ा, जूता-चप्पल, जनरल स्टोर की दुकानें शामिल हैं। बाकी अन्य दुकान पूर्व की तरह ही खुली रहेंगी। सीएमओ आरएस राजपूत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पहली बार प्रशासन द्वारा बाजार में प्रयोग के तौर पर दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की है। दुकान खोलने वाले सभी व्यापारियों को लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्देशित सभी नियमों का पालन करना होगा। इसके तहत दुकान के सामने भीड़ इकट्ठा नहीं करने, प्रत्येक दुकान के सामने गोले बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने, चेहरे पर मास्क लगाकर आने वाले ग्राहक को ही सामान देने एवं हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration allowed readymade textile, stationery and slippers shops to open for five hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fNqXTP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment