नए शैक्षणिक सत्र में शासकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया एक जुलाई से जारी है। पूर्व में आईटीआई प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 अगस्त किया गया है। नए सत्र में शासकीय अथवा प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। एमपी ऑनलाइन में रजिस्ट्रेशन तथा त्रुटि सुधार एवं इच्छित संस्थाओं में व्यवस्थाओं की प्राथमिकता के क्रम का विकल्प तथा च्वॉइस फिलिंग में त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल पर व्यवस्था निर्धारित की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31F7lL8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment