यहां सात और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही यहां पॉजिटिव का आंकड़ा 43 पर पहुंच गया है। इसमें से 21 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और 21 एक्टिव केस बचे हैं। आदर्श कॉॅलोनी धनड़ में एक, वृंदावन कॉॅलोनी सेक्टर-1 में एक, हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी सीएल में एक युवक व एक बुजुर्ग पॉजिटिव मिला है। यह बुजुर्ग सेक्टर-2 की पहाड़ी पर स्थित कंपनी में काम करता है। यहां छत्रछाया कॉॅलोनी में एक युवक व फकीर मोहल्ला का व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है। बरदरी गांव में एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। सभी को धार के भोज अस्पताल रैफर किया गया है।
बीएमओ चमनदीप अरोड़ा ने बताया कि मरीजों की कांटेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। यह सभी फीवर क्लीनिक में इलाज करवाने के दौरान लिए सैंपल में पॉजिटिव निकले हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी के बुजुर्ग को धार रैफर किया है, उसकी पत्नी को होम क्वारेंटाइन किया है। हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी के 6 घरों का कंटेनमेंट बनाया है। नपा जोन प्रभारी कैलाशचंद्र मंडलोई व स्वच्छता निरीक्षक रूपेश सूर्या ने सभी क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया। बीएमओ ने बताया किसी भी व्यक्ति को बुखार, सर्दी, खांसी व गले में खराशहो तो तत्काल फीवर क्लीनिक जाकर इलाज करवाएं। नगर पालिका ने सभी मरीजों के घर के आसपास सैनिटाइज किया और क्षेत्र के लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aezPzz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment