बस स्टैंड पर गुरुवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों ने जिला सहकारी बैंक रोशनी ब्रांच में पदस्थ लिपिक भागसिंह चौहान (48) निवासी जगदंबा कॉलोनी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चौहान के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिला अस्पताल में कुछ देर उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया। यहां के एक निजी अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौहान का कुछ दिन पहले ही खंडवा ब्रांच से रोशनी तबादला हुआ था। वे विभागीय कार्य से बैंक से वापस अपने घर लौट रहे थे इस दौरान करीब शाम 7:00 बजे बस स्टैंड पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही थी। चालानी कार्रवाई से बचने के लिए युवकों ने तेज गति से बस स्टैंड की ओर बाइक दौड़ाई। जोरदार टक्कर हुई। मृतक भागसिंह चौहान के पुत्र रूपेश चौहान वह उनके मित्र राहुल बोरासी ने शुक्रवार को दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज मांगे लेकिन उन्हें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज नहीं दिए हैं। मृतक के परिजनों ने बाइक सवार आरोपियों को ढूंढकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F3zNyR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment