शहर के उद्योगपति बिजली कंपनी के मुख्य प्रबंधक विकास नरवल से मिले। मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश सचिव वरुण पोरवाल के नेतृत्व में उद्योगपतियों ने मिलकर औद्योगिक क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में आ रही बिजली समस्याओं के बारे में बताया।
औद्योगिक क्षेत्र में सब स्टेशन स्थापित करने का निवेदन दिया। कोरोना से सीजनल कनेक्शन में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़े उद्योगों को छूट मिलने का प्रावधान देने की बात कही। उन्होंने समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। उद्योगपतियों ने रतलाम विधायक चेतन्य कश्यप को भी समस्या से अवगत करवाया। गोविंद गोयल, हेमंत मूणत, अमृत कटारिया आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XMXbXW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment