यहां के कार्यकाल के दौरान साथी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। विभागीय कार्यों को गति देने में सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्य किया। सभी कर्मचारियों के स्नेह प्यार को कभी नहीं भुला पाऊंगा यह बात पिछोर स्थानांतरित हुए जेई बीपी विश्वकर्मा ने आयोजित विदाई समारोह में कही।
इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न देकर विदा किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में एई नितेश सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने स्थानांतरित जेई बीपी विश्वकर्मा का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सुरेश कुशवाह, अवधेश पाठक, रवि धाकड़, सोनू रावत सहित अन्य कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F8zanH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment