सुमावली क्षेत्र के चौचाई से 10 हॉर्सपावर का सबमर्सिबल पंप, केबिल व टूचन चोरी होने पर गांव के लोगों ने गुरुवार को रूमई गांव पहुंचकर चोरों को तलब किया तो बदमाशों ने ग्रामीणों पर बंदूक व कट्‌टा से फायर किए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद एक कुएं से चोरी का सामान बड़ी तादाद में जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुध-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे चौचाई गांव में रहने वाले दिलीप कुशवाह मास्टर के खेत पर लगे 10 सबमर्सिबल पंप, केबिल व टूचन को बदमाश खोलकर ले गए। गुरुवार की सुबह दिलीप मास्टर पक्ष के तीन युवक, चोरों के पैरों के निशान के सहारे 2.5 किमी दूर रूमई गांव पहुंचे तो उन्हें आरोपी कल्ली पुत्र कप्तान गुर्जर में घर में चोरी की गई केबिल व टूचन मिल गया। युवकों ने चोरों पर दबाव बनाया तो उन्होंने सब सर्मीबल पंप दूसरे स्थान पर छिपाए जाने की बात कही और घर से भाग निकलने के लिए बदमाशों ने कट्‌टा व बंदूक से चौचाई के युवकों पर गोली चलाई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद चौचाई गांव के 50 से अधिक लोग इकट्‌ठे होकर रूमई आए तब तक बदमाश घर छोड़कर भाग गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रूमई गांव के कुएं में छिपाकर रखा चोरी का सामान देखते लोग।


सुमावली क्षेत्र के चौचाई से 10 हॉर्सपावर का सबमर्सिबल पंप, केबिल व टूचन चोरी होने पर गांव के लोगों ने गुरुवार को रूमई गांव पहुंचकर चोरों को तलब किया तो बदमाशों ने ग्रामीणों पर बंदूक व कट्‌टा से फायर किए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद एक कुएं से चोरी का सामान बड़ी तादाद में जब्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बुध-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे चौचाई गांव में रहने वाले दिलीप कुशवाह मास्टर के खेत पर लगे 10 सबमर्सिबल पंप, केबिल व टूचन को बदमाश खोलकर ले गए। गुरुवार की सुबह दिलीप मास्टर पक्ष के तीन युवक, चोरों के पैरों के निशान के सहारे 2.5 किमी दूर रूमई गांव पहुंचे तो उन्हें आरोपी कल्ली पुत्र कप्तान गुर्जर में घर में चोरी की गई केबिल व टूचन मिल गया। युवकों ने चोरों पर दबाव बनाया तो उन्होंने सब सर्मीबल पंप दूसरे स्थान पर छिपाए जाने की बात कही और घर से भाग निकलने के लिए बदमाशों ने कट्‌टा व बंदूक से चौचाई के युवकों पर गोली चलाई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद चौचाई गांव के 50 से अधिक लोग इकट्‌ठे होकर रूमई आए तब तक बदमाश घर छोड़कर भाग गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रूमई गांव के कुएं में छिपाकर रखा चोरी का सामान देखते लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LtUMuD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment