मई शुरू हाेते ही तापमान में भी उछाल अाना शुरू हाे गया है। पिछले एक सप्ताह से 38 और 39 के बीच चल रहा तापमान शुक्रवार को 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन में तापमान में 1.7 डिग्री का उछाल आया है। गुरुवार को सुबह कुछ देर बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ गई थी, लेकिन शुक्रवार काे एकाएक तापमान उछलकर 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। अप्रैल माह निकलने के बाद भी लोगों को इस बार गर्मी का एहसास नहीं हुआ। कोरोना महामारी को लेकर हुए लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं। एक मई को दिन का तापमान 40.5 डिग्री तथा रात का तापमान 24.2 डिग्री था। दिन के तापमान में 1.7 डिग्री का उछाल है। गुरुवार को दिन का तापमान 38.8 डिग्री था, वहीं रात के तापमान में 0.4 डिग्री का उछाल है। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर के मुताबिक अब तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 से 24 डिग्री के रहने की संभावना है। 14 अप्रैल को था 40.2 डिग्री : अप्रैल माह में भी दो बार तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। 14 अप्रैल को सबसे अधिक 40.2 डिग्री था। इसके बाद 1 मई को तापमान 40.5 पर पहुंचा है। आमतौर पर अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगती है। लेकिन एक सप्ताह से तापमान 38 और 39 डिग्री के बीच रहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मई शुरू हाेते ही तापमान में भी उछाल अाना शुरू हाे गया है। पिछले एक सप्ताह से 38 और 39 के बीच चल रहा तापमान शुक्रवार को 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन में तापमान में 1.7 डिग्री का उछाल आया है। गुरुवार को सुबह कुछ देर बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ गई थी, लेकिन शुक्रवार काे एकाएक तापमान उछलकर 40.5 डिग्री पर पहुंच गया।
अप्रैल माह निकलने के बाद भी लोगों को इस बार गर्मी का एहसास नहीं हुआ। कोरोना महामारी को लेकर हुए लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं। एक मई को दिन का तापमान 40.5 डिग्री तथा रात का तापमान 24.2 डिग्री था। दिन के तापमान में 1.7 डिग्री का उछाल है। गुरुवार को दिन का तापमान 38.8 डिग्री था, वहीं रात के तापमान में 0.4 डिग्री का उछाल है। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर के मुताबिक अब तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 से 24 डिग्री के रहने की संभावना है।
14 अप्रैल को था 40.2 डिग्री : अप्रैल माह में भी दो बार तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। 14 अप्रैल को सबसे अधिक 40.2 डिग्री था। इसके बाद 1 मई को तापमान 40.5 पर पहुंचा है। आमतौर पर अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगती है। लेकिन एक सप्ताह से तापमान 38 और 39 डिग्री के बीच रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KOgTvx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment