काजौना घाटी के नीचे गुरुवार की रात 9 बजे एक 65 से 70 साल के वृद्ध का शव लावारिस अवस्था में मिला है। वृद्ध की चप्पलें साइड में उतरी हुई थीं और उसका झोला भी रखा हुआ था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि गर्मी की वजह से वृद्ध को पानी न मिल पाने की वजह से मौत हो गई। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी। सबलगढ़ थाना पुलिस को गुरुवार की रात 8 बजे सूचना मिली कि काजौना घाटी के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो मृतक की उम्र 65 से 70 वर्ष के करीब थी और शरीर से अत्यंत कमजोर था। जिस जगह बॉडी पड़ी थी, उसके नजदीक उसकी चप्पलें रखी हुई थीं व साइड में कपड़े का थैला भी रखा हुआ था। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। जहां शव मिला, वहां छांव थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वृद्ध कहीं से पैदल-पैदल आया होगा और पानी न मिलने की वजह से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों को वृद्ध की शिनाख्त के लिए भी बुलाया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dN4ZP0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment