काॅलेज में यूजी फस्ट ईयर, पीजी फस्ट सेमेस्टर और बीएड सहित एनसीईटी के पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स अब कॉलेज में यूजी फस्ट ईयर में एडमिशन के लिए 20 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए रहेगी। 12वीं में सप्लीमेंट्री पाने वाले स्टूडेंट्स को भी रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी हाेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के दाखिले की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद वेरिफिकेशन के लिए स्टूडेंट्स को कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। वेरिफिकेशन ऑनलाइन ही हाेगा। बीएड में दाखिले के लिए 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन हाेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस साल 52 दिन में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने पहले चरण के बाद सीधे सीएलसी के दो चरण का टाइम टेबल जारी किया है।
काॅलेजाें में पीजी में प्रवेश प्रक्रिया13 अगस्त से
काॅलेजाें में पीजी कक्षाओं के पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 13 अगस्त से पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हाेगी। यूजी फाइनल के स्टूडेंट्स जिनकी अभी फाइनल ईयर की परीक्षा नहीं नहीं हुई है उन्हें पिछले दो साल के अंकों के आधार पर अस्थायी एडमिशन दिया जाएगा।
ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है
यूजी और एनसीटीई के फ़र्स्ट ईयर में ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया निर्धारित की गई है। यूजी पहले चरण के रजिस्ट्रेशन 20 अगस्त तक हाेंगे। एनसीटीई के लिए 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।
डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल, ओएसडी उच्च शिक्षा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3km8QXa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment