सांची से भोपाल तक 167 करोड़ रुपए की लागत में 54 किमी लंबाई वाली सड़क का निर्माण एनएचएआई द्वारा कराया गया है। लेकिन इसमें कई जगह छोड़ी गई खामियों से रोज ही सैकड़ों वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। भोपाल रोड पर बायपास जोड़ पर बनाए गए जंक्शन में खामियां होने से लोग वहां बमुश्किल वाहन निकाल पाते हैं। वहीं सांची और विदिशा के बीच अग्रवाल एकेडमी स्कूल के सामने बने डिवाइडर पर आए दिन वाहन चढ़कर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों को तो काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदारों इन परेशानियों की जानकारी ही नहीं है। जबकि लोग परेशान न हो इस बात की जिम्मेदारी सबसे पहले उनकी ही बनती है। भोपाल रोड पर बायपास जोड़ पर एकदम मोड़ सांची से भोपाल तक 167 करोड़ रुपए की लागत से 54 किमी लंबाई वाली सड़क का निर्माण नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कराया गया है। रायसेन से भोपाल जाने वाली इस सड़क पर सदालतपुर के आगे बायपास जोड़ पर बनाए गए जंक्शन में खामियां छोड़ दी गईं। इसके चलते वाहन एक दम टर्न करना पड़ते हैं। इससे वे असंतुलित हो जाते हैं। जबकि नई सड़क बनाए जाते समय ही इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए था कि टर्न कम रहे। इसके चलते रोज ही सैकड़ों वाहन चालकों को इस खतरनाक टर्न के कारण परेशान होना पड़ रहा है। सुरक्षा के लिए बने डिवाइडर से हो रहे एक्सीडेंट सांची-विदिशा मार्ग पर अग्रवाल एकेडमी स्कूल के सामने सड़क के बीच में दो डिवाइडर बने हैं। इनकी ऊंचाई महज एक फीट है। इनमें न तो रेडियम लगा और न कोई इंडीकेक्टर। इसके चलते वाहन चालकों को यह डिवाइडर दूर से दिखाई ही नहीं देते है। जब दिखाई देते हैं तब तक इतनी देर हो चुकी होती है कि वाहन चालक चाहकर भी वाहन नियंत्रित नहीं कर पाते। उनके वाहन डिवाइडर पर चढ़ते चले जाते हैं। इससे वाहनों के नीचे का हिस्सा और पेट्रोल टैंक दोनों ही क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई बार तो कार और जीप डिवाइडर पर फंसकर रह जाती हैं। जल्द सुधार कराएंगे सांची-विदिशा रोड पर अग्रवाल एकेडमी के स्कूल के पास के डिवाइडर से आ रही परेशानी से उसकी खामियों में सुधार करवाएंगे। वहीं रायसेन वायपास जोड़ पर आ रही परेशानियों की जानकारी वहां भी बनाए गए जंक्शन की खामियों की जांच करवाएंगे। इससे वाहन चालकों की यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित हो सके। एमएल पूर्विया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई भोपाल Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Flaws in junction of bypass joint on Bhopal road, there is danger of colliding vehicle


सांची से भोपाल तक 167 करोड़ रुपए की लागत में 54 किमी लंबाई वाली सड़क का निर्माण एनएचएआई द्वारा कराया गया है। लेकिन इसमें कई जगह छोड़ी गई खामियों से रोज ही सैकड़ों वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
भोपाल रोड पर बायपास जोड़ पर बनाए गए जंक्शन में खामियां होने से लोग वहां बमुश्किल वाहन निकाल पाते हैं। वहीं सांची और विदिशा के बीच अग्रवाल एकेडमी स्कूल के सामने बने डिवाइडर पर आए दिन वाहन चढ़कर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों को तो काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदारों इन परेशानियों की जानकारी ही नहीं है। जबकि लोग परेशान न हो इस बात की जिम्मेदारी सबसे पहले उनकी ही बनती है।
भोपाल रोड पर बायपास जोड़ पर एकदम मोड़
सांची से भोपाल तक 167 करोड़ रुपए की लागत से 54 किमी लंबाई वाली सड़क का निर्माण नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कराया गया है। रायसेन से भोपाल जाने वाली इस सड़क पर सदालतपुर के आगे बायपास जोड़ पर बनाए गए जंक्शन में खामियां छोड़ दी गईं। इसके चलते वाहन एक दम टर्न करना पड़ते हैं। इससे वे असंतुलित हो जाते हैं। जबकि नई सड़क बनाए जाते समय ही इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए था कि टर्न कम रहे। इसके चलते रोज ही सैकड़ों वाहन चालकों को इस खतरनाक टर्न के कारण परेशान होना पड़ रहा है।
सुरक्षा के लिए बने डिवाइडर से हो रहे एक्सीडेंट
सांची-विदिशा मार्ग पर अग्रवाल एकेडमी स्कूल के सामने सड़क के बीच में दो डिवाइडर बने हैं। इनकी ऊंचाई महज एक फीट है। इनमें न तो रेडियम लगा और न कोई इंडीकेक्टर। इसके चलते वाहन चालकों को यह डिवाइडर दूर से दिखाई ही नहीं देते है। जब दिखाई देते हैं तब तक इतनी देर हो चुकी होती है कि वाहन चालक चाहकर भी वाहन नियंत्रित नहीं कर पाते। उनके वाहन डिवाइडर पर चढ़ते चले जाते हैं। इससे वाहनों के नीचे का हिस्सा और पेट्रोल टैंक दोनों ही क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई बार तो कार और जीप डिवाइडर पर फंसकर रह जाती हैं।

जल्द सुधार कराएंगे
सांची-विदिशा रोड पर अग्रवाल एकेडमी के स्कूल के पास के डिवाइडर से आ रही परेशानी से उसकी खामियों में सुधार करवाएंगे। वहीं रायसेन वायपास जोड़ पर आ रही परेशानियों की जानकारी वहां भी बनाए गए जंक्शन की खामियों की जांच करवाएंगे। इससे वाहन चालकों की यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित हो सके।
एमएल पूर्विया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई भोपाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flaws in junction of bypass joint on Bhopal road, there is danger of colliding vehicle


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PIA8c8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment