शासन ने 5 अगस्त से योग संस्थानों और जिम खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन खेल मैदान की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में खेल मैदान खाली नजर आ रहे हैं ।
हालांकि बड़े खिलाड़ी मैदान में फुटबाॅल व क्रिकेट खेलते हुए नजर आ जाते हैं। खेल मैदान खुलने की अनुमति नहीं मिलने से विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस करने वाले विद्यार्थी मैदान तक नहीं पहुंच रहे हैं। ना स्कूल शुरू हुए और ना मैदान ऐसे में विद्यार्थी घर में रहने को मजबूर है।
कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद से खेल मैदान बंद है। मैदान में खेलों की अनुमति नहीं मिलने से शहर के नेहरू स्टेडियम, रेलवे ग्राउंड, कॉलेज ग्राउंड खाली नजर आ रहे हैं। यहां प्रैक्टिस के लिए आने वाले विद्यार्थी खिलाड़ी दिखाई नहीं दे रहे हैं। मैदान में बड़े खिलाड़ी दिखाई दे देते हैं, उनकी संख्या काफी कम है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना काल में सभी को इम्युनिटी बढ़ाना चाहिए। खेल प्रशिक्षकों का मानना है कि सबसे ज्यादा इम्युनिटी खेल से आती है। मैदान पर पसीना बहाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता हैं। खेल मैदान पर नहीं पहुंचने से बच्चों का शारीरिक विकास का अवरुद्ध हो रहा है। विद्यार्थी ऑनलाइन अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन जो अभ्यास मैदान पर होता है उसकी बात अलग रहती है। ऐसे में खेल प्रशिक्षकों ने प्रशासन मैदान के खेल शुरू करने की मांग की है।
जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्पर्धाएं नहीं हुई
खेल मैदान और स्कूल शुरू नहीं होने से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय होने वाली कई प्रकार की स्पर्धाएं नहीं हुई हंै। ऐसे में खिलाड़ियों का जो उत्साह रहता है वह कम होने लगा है। लॉकडाउन के पहले नेहरू स्टेडियम, रेलवे ग्राउंड व कॉलेज ग्राउंड में हजारों की संख्या में विद्यार्थी खिलाड़ी प्रैक्टिस करने जाते थे। दूसरी ओर मैदान पर खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने से स्पोर्ट्स की दुकानें भी प्रभावित हो रही हैं।
समय तय कर देना चाहिए
मैदान के खेल शुरू करना चाहिए। चाहे उसके लिए समय निर्धारित कर दिया जाए। मैदान में बच्चा नहीं आएगा तो वह अपने आप को कमजोर महसूस करेगा। रफ्तार से हटने पर बच्चों को पुन: रफ्तार पकड़ने में समय लगेगा। मैदान पर खेल खेलने से इम्युनिटी बढ़ती है।
अनुज शर्मा, क्रीड़ा भारतीय सचिव
खेलने से आती है इम्यूनिटी
कई खेल ऐसे हैं जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खेले जा सकते हैं। ऐसे खेलों की अनुमति दें। रेलवे ग्राउंड पर क्रिकेट, फुटबाॅल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस सभी प्रकार के खेल बंद है। इम्यूनिटी खाने से नहीं खेल से बढ़ती है।
प्रकाश व्यास, सचिव जिला वॉलीबॉल संघ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kA5Oyy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment