डीजल की बढ़ती कीमत और कोविड 19 में ट्रक और लोडिंग वाहन नहीं चलने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा रोड टैक्स लेने से नाराज ट्रांसपोर्टरों का सोमवार से तीन दिनी ट्रकों का चक्काजाम शुरू हो गया है। ट्रांसपोर्टरों ने दो दिन पहले ही माल की लोडिंग बंद कर दी थी। सोमवार को धानमंडी में किराना सामान भरकर आए ट्रक खाली होने पहुंचे तो उन्हें समझाइश दी कि हड़ताल आपके हित में कर रहे हैं क्योंकि डीजल की कीमत बेतहाशा बढ़ गई है। इससे आपका भला होगा। आप भी हड़ताल में शामिल हों। धानमंडी में 8 से 10 ट्रक किराना सामान के खाली हुए। चूंकि किराना सामान है इससे ट्रांसपोर्टरों ने खाली होने दिया व फिर समझाया। हड़ताल के कारण लोडिंग पूरी तरह से बंद रही। रतलाम से अनाज, लहसुन, पीवीसी पाइप, वायर सहित अन्य सामान रोज लोड होकर आसपास के राज्यों में जाते हैं लेकिन हड़ताल के कारण लोडिंग पूरी तरह से बंद रही। चूंकि तीन दिन तक हड़ताल है। इससे अब आगामी दो दिन माल लोड नहीं होगा। रतलाम ट्रासंपोर्टर ऑपरेटर एसोसिएशन ने पहले दिन हुई हड़ताल में 150 ट्रांसपोर्टरों में से 130 ट्रांसपोर्टरों के शामिल होने का दावा किया। 8 लाख रुपए का कारोबार प्रभावित हड़ताल के कारण पहले दिन 8 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ। फ्रीगंज शहर का प्रमुख केंद्र है। यहां ट्रांसपोर्टरों के ऑफिस है। यहां काम नहीं हुआ। हालांकि लोहार रोड पर ट्रांसपोर्टरों ने सामान लोड और अनलोड किया। लेकिन हड़ताल में शामिल होने वाले लोगों की तुलना में इनकी संख्या कम रही। एसोसिएशन के मुताबिक आगामी दो दिन में हड़ताल में शामिल होने वाले ट्रांसपोर्टरों की संख्या बढ़ेगी। आज नीमच बैरियर पर जमा होंगे ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी इधर सभी ट्रांसपोर्टर फ्रीगंज स्थित एसोसिएशन के ऑफिस में जमा हुए। दिन-भर यहां पर आगे की रणनीति बनाई। मंगलवार को सभी ट्रांसपोर्टर नीमच स्थित बैरियर पहुंचेंगे और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। रतलाम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के महासचिव, प्रदीप छिपानी, अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीमाल, ओमप्रकाश चितरोडे, धन्नालाल जैन, भारत अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, प्रशांत जैन, राजकुमार संचेती, योगेश राठौड़, कमलेश मोदी सुमित जैन, तेज कुमार श्रीमाल, दिलीप जैन, शीतल श्रीमाल, गौतम जैन अन्य साथी गण उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Transporters of empty grocery stores will be better than the strike, said by the transporters


डीजल की बढ़ती कीमत और कोविड 19 में ट्रक और लोडिंग वाहन नहीं चलने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा रोड टैक्स लेने से नाराज ट्रांसपोर्टरों का सोमवार से तीन दिनी ट्रकों का चक्काजाम शुरू हो गया है। ट्रांसपोर्टरों ने दो दिन पहले ही माल की लोडिंग बंद कर दी थी। सोमवार को धानमंडी में किराना सामान भरकर आए ट्रक खाली होने पहुंचे तो उन्हें समझाइश दी कि हड़ताल आपके हित में कर रहे हैं क्योंकि डीजल की कीमत बेतहाशा बढ़ गई है। इससे आपका भला होगा। आप भी हड़ताल में शामिल हों। धानमंडी में 8 से 10 ट्रक किराना सामान के खाली हुए। चूंकि किराना सामान है इससे ट्रांसपोर्टरों ने खाली होने दिया व फिर समझाया।
हड़ताल के कारण लोडिंग पूरी तरह से बंद रही। रतलाम से अनाज, लहसुन, पीवीसी पाइप, वायर सहित अन्य सामान रोज लोड होकर आसपास के राज्यों में जाते हैं लेकिन हड़ताल के कारण लोडिंग पूरी तरह से बंद रही। चूंकि तीन दिन तक हड़ताल है। इससे अब आगामी दो दिन माल लोड नहीं होगा। रतलाम ट्रासंपोर्टर ऑपरेटर एसोसिएशन ने पहले दिन हुई हड़ताल में 150 ट्रांसपोर्टरों में से 130 ट्रांसपोर्टरों के शामिल होने का दावा किया।

8 लाख रुपए का कारोबार प्रभावित
हड़ताल के कारण पहले दिन 8 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ। फ्रीगंज शहर का प्रमुख केंद्र है। यहां ट्रांसपोर्टरों के ऑफिस है। यहां काम नहीं हुआ। हालांकि लोहार रोड पर ट्रांसपोर्टरों ने सामान लोड और अनलोड किया। लेकिन हड़ताल में शामिल होने वाले लोगों की तुलना में इनकी संख्या कम रही। एसोसिएशन के मुताबिक आगामी दो दिन में हड़ताल में शामिल होने वाले ट्रांसपोर्टरों की संख्या बढ़ेगी।

आज नीमच बैरियर पर जमा होंगे ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी

इधर सभी ट्रांसपोर्टर फ्रीगंज स्थित एसोसिएशन के ऑफिस में जमा हुए। दिन-भर यहां पर आगे की रणनीति बनाई। मंगलवार को सभी ट्रांसपोर्टर नीमच स्थित बैरियर पहुंचेंगे और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। रतलाम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के महासचिव, प्रदीप छिपानी, अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीमाल, ओमप्रकाश चितरोडे, धन्नालाल जैन, भारत अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, प्रशांत जैन, राजकुमार संचेती, योगेश राठौड़, कमलेश मोदी सुमित जैन, तेज कुमार श्रीमाल, दिलीप जैन, शीतल श्रीमाल, गौतम जैन अन्य साथी गण उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transporters of empty grocery stores will be better than the strike, said by the transporters


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3abgvmH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment