नगर निगम का सारा कामकाज भी अब कम्प्यूटराइज्ड होगा। सभी शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों को कम्प्यूटर पर टाइप की हुई नोटशीट ही आगे बढ़ाना होगी। यह निर्देश आयुक्त सोमनाथ झारिया ने दिए। सोमवार शाम सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुक्त ने शहर में चल रहे विकास व अन्य कार्यों की जानकारी ली। साथ ही काम तेज करने तथा सीधे नागरिकों से जुड़े पानी, सड़क के कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के लिए कहा। उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, जीके जायसवाल, सहायक आयुक्त सुशील ठाकुर, ज्योति सुनारिया, एमके जैन, उद्यान प्रभारी अरविंद दशोत्तर, उपयंत्री सिद्धार्थ सोनी, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी आयुषी पालीवाल, कार्यालय अधीक्षक बीएल चावरे सहित अन्य उपस्थित रहे।
बैठक में दिए गए निर्देश
- नए अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी करें, आगामी 6 माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रकरण तैयार करो।
- निगम स्वामित्व की जर्जर संपत्तियों का निरीक्षण कर मरम्मत के प्रस्ताव तैयार करे।
- राजीव गांधी सिविक सेंटर के भवनों के निराकरण एवं आवश्यक मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाए।
- पेयजल पाइप लाइन के लीकेज तुरंत दुरुस्त करें।
- आवारा मवेशियों पर नियंत्रण की कार्ययोजना बनाओ।
- 10 दिन अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को सेवा श्रेणी अनुसार सेवा समाप्ति/बर्खास्त करने की कार्रवाई हो।
- बकाया राजस्व वसूली में संबंधितों को नोटिस जारी करो।
- तेजी से कार्रवाई कर निगम अधिकारियों को वायरलेस सिस्टम दिए जाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XIk4M7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment