जिले में अलग-अलग कारणों से चार लोगों की मौत हुई है। इनमें कोतवाली थानांतर्गत जहांगीरपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं इछावर और आष्टा थानांतर्गत 3 लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार कोतवाली थानांतर्गत जहांगीरपुरा निवासी अभिषेक पुत्र कुबेर सिंह 18 वर्ष ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसी तरह इछावर थानांतर्गत फांगिया निवासी सेवाराम पुत्र गुलाब सिंह बारेला 22 साल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। इछावर थानांतर्गत गांव मोयापानी निवासी कातीबाई पत्नी देवीलाल बारेला 30 साल की भी जहराला पदार्थ खाने से मौत हुई है। इसके साथ ही आष्टा थानांतर्गत माया पत्नी प्रदीप सोनी 30 साल की भी जहरीला पदार्थ खाने से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ag7OaF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment