5 अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के दिन को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से इस दिन दीपावली मानने का आग्रह कर रहे हैं। संगठन के प्रकाश जैन ने बताया कि रविवार से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ अनुसार टोलियां बनाकर लोगों के घर निमंत्रण पत्र दे रहे हैं। इस पत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि 500 सालों की लड़ाई के बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बनने वाला है। ये समय कलयुग के वनवास से कम नहीं है। इसलिए इस दिन को दिवाली की तरह ही मनाया जाना चाहिए। कार्यकर्ता लोगों से इस दिन घरों पर रंगोली बनाने के साथ शाम को घर और घरों के बाहर दीप जलाने, घरों पर लाइटिंग करने, आतिशबाजी करने और घरों की छतों पर भगवा झंडे लगाने का आग्रह कर रहे हैं। नागदा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल के नेतृत्व में रविवार को शहर के लगभग 20 से अधिक वार्डों में निमंत्रण पाती बांटी गई। शेष बचे वार्डों में ये काम आने वाले दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। अपने भावों की समिधा अिर्पत करें आयोजन में मंडल अध्यक्ष अतुल ने बताया कोरोना संक्रमण काल प्रभु श्रीराम का आह्वान निश्चित ही हमारे आत्मविश्वास, आत्मबल में अभिवृद्धि करेगा, जिस तरह रावण की लंका का दहन कर श्रीराम ने सद्भावों से जीत सुनिश्चित करने का उदाहरण दिया था, उसी तरह हम अपने अराध्य का अयोध्या में बनने जा रहे भव्य मंदिर निर्माण के प्रति घर बैठे ही दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में अपने भावों की समिधा अर्पित कर सकते हैं। भाजपा सहित संगठन के 5 अनुवांशिक संगठन इस दिन को यादगार बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bhoomipujan will be held in Ayodhya, will celebrate Diwali in the city


5 अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के दिन को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से इस दिन दीपावली मानने का आग्रह कर रहे हैं।
संगठन के प्रकाश जैन ने बताया कि रविवार से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ अनुसार टोलियां बनाकर लोगों के घर निमंत्रण पत्र दे रहे हैं। इस पत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि 500 सालों की लड़ाई के बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बनने वाला है। ये समय कलयुग के वनवास से कम नहीं है। इसलिए इस दिन को दिवाली की तरह ही मनाया जाना चाहिए। कार्यकर्ता लोगों से इस दिन घरों पर रंगोली बनाने के साथ शाम को घर और घरों के बाहर दीप जलाने, घरों पर लाइटिंग करने, आतिशबाजी करने और घरों की छतों पर भगवा झंडे लगाने का आग्रह कर रहे हैं। नागदा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल के नेतृत्व में रविवार को शहर के लगभग 20 से अधिक वार्डों में निमंत्रण पाती बांटी गई। शेष बचे वार्डों में ये काम आने वाले दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

अपने भावों की समिधा अिर्पत करें आयोजन में
मंडल अध्यक्ष अतुल ने बताया कोरोना संक्रमण काल प्रभु श्रीराम का आह्वान निश्चित ही हमारे आत्मविश्वास, आत्मबल में अभिवृद्धि करेगा, जिस तरह रावण की लंका का दहन कर श्रीराम ने सद्भावों से जीत सुनिश्चित करने का उदाहरण दिया था, उसी तरह हम अपने अराध्य का अयोध्या में बनने जा रहे भव्य मंदिर निर्माण के प्रति घर बैठे ही दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में अपने भावों की समिधा अर्पित कर सकते हैं। भाजपा सहित संगठन के 5 अनुवांशिक संगठन इस दिन को यादगार बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhoomipujan will be held in Ayodhya, will celebrate Diwali in the city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DclEPf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment