कर्मचारियों के प्रति केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ 9 अगस्त को भारत बचाओ आंदोलन करेगा। इसमें मंडल की शाखाओं में प्रदर्शन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी गौरव दुबे ने बताया प्रदर्शन मंडल मंत्री बीके गर्ग, अध्यक्ष रफीक मंसूरी के नेतृत्व में होगा। दुबे ने बताया प्रमुख मांगों में सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में देना बंद करने, नई पेंशन योजना रद्द कर पुरानी लागू करने, आउट सोर्स बंद हो, डीए व डीआर को जुलाई 2021 तक रोकने का आदेश वापस लो सहित अन्य शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31vy2BV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment