कोरोना संक्रमण के दौर में अधिकतर लोग बेरोजगार हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मास्क बनाने का काम देने के लिए पिछले हफ्ते जीवन शक्ति योजना की शुरूआत की है। इस बारे में जानकारी लगते ही महिलाएं योजना की वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन करा रहीं हैं। महिलाओं की संख्या जरुरत से ज्यादा बढ़ती देख सरकार को रजिस्ट्रेशन लिंक बंद करना पड़ी है। जीवन शक्ति योजना के पोर्टल पर शिवपुरी जिले से रजिस्ट्रेशन कराने वालीं 173 महिलाओं को सरकार ने मास्क बनाकर देने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया है। जबकि पूरे प्रदेश में 10 हजार 12 रजिस्ट्रेशन पर महिलाओं को 20 लाख 2 हजार 400 मास्क बनाने का वर्क ऑर्डर सरकार ने जारी किया है। इसके बाद सरकार ने लिंक को बंद कर दिया है। जैसे ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करते हैं तो मैसेज आता है कि “पहले चरण में 10 हजार से अधिक महिलाओं का पंजीयन हो गया है। इन महिलाओं को वर्क ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं। नवीन पंजीयन की प्रक्रिया अस्थाई रूप से स्थगित कर दी है। नए पंजीयन के लिए कुछ समय बाद फिर से प्रयास करने का उल्लेख किया है।’ मास्क बनाने की इच्छुक दूसरी महिलाएं रजिस्ट्रेशन लिंक खुलने का इंतजार कर रहीं हैं। महिलाओं को प्रति मास्क 11 रु दे रही सरकार, एक रजिस्ट्रेशन पर 200 मास्क का वर्कऑर्डर प्रदेश सरकार महिलाओं प्रति मास्क सिलकर देने पर 11 रुपए का भुगतान करेगी। एक रजिस्ट्रेशन पर 200 मास्क बनाने का वर्क ऑर्डर दिया जा रहा है। यानी एक महिला यदि 200 मास्क बनाकर सरकार को देगी तो सरकार उसे 2 हजार 200 रुपए का भुगतान करेगी। इस लिहाज से शिवपुरी जिले में 173 रजिस्ट्रेशन पर वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। जिससे करीब 3 लाख 80 हजार 600 रुपए जिले की महिलाओं को मिलेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The government closed the link to make masks registration


कोरोना संक्रमण के दौर में अधिकतर लोग बेरोजगार हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मास्क बनाने का काम देने के लिए पिछले हफ्ते जीवन शक्ति योजना की शुरूआत की है। इस बारे में जानकारी लगते ही महिलाएं योजना की वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन करा रहीं हैं। महिलाओं की संख्या जरुरत से ज्यादा बढ़ती देख सरकार को रजिस्ट्रेशन लिंक बंद करना पड़ी है।
जीवन शक्ति योजना के पोर्टल पर शिवपुरी जिले से रजिस्ट्रेशन कराने वालीं 173 महिलाओं को सरकार ने मास्क बनाकर देने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया है। जबकि पूरे प्रदेश में 10 हजार 12 रजिस्ट्रेशन पर महिलाओं को 20 लाख 2 हजार 400 मास्क बनाने का वर्क ऑर्डर सरकार ने जारी किया है। इसके बाद सरकार ने लिंक को बंद कर दिया है।
जैसे ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करते हैं तो मैसेज आता है कि “पहले चरण में 10 हजार से अधिक महिलाओं का पंजीयन हो गया है। इन महिलाओं को वर्क ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं। नवीन पंजीयन की प्रक्रिया अस्थाई रूप से स्थगित कर दी है। नए पंजीयन के लिए कुछ समय बाद फिर से प्रयास करने का उल्लेख किया है।’ मास्क बनाने की इच्छुक दूसरी महिलाएं रजिस्ट्रेशन लिंक खुलने का इंतजार कर रहीं हैं।
महिलाओं को प्रति मास्क 11 रु दे रही सरकार, एक रजिस्ट्रेशन पर 200 मास्क का वर्कऑर्डर
प्रदेश सरकार महिलाओं प्रति मास्क सिलकर देने पर 11 रुपए का भुगतान करेगी। एक रजिस्ट्रेशन पर 200 मास्क बनाने का वर्क ऑर्डर दिया जा रहा है। यानी एक महिला यदि 200 मास्क बनाकर सरकार को देगी तो सरकार उसे 2 हजार 200 रुपए का भुगतान करेगी। इस लिहाज से शिवपुरी जिले में 173 रजिस्ट्रेशन पर वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। जिससे करीब 3 लाख 80 हजार 600 रुपए जिले की महिलाओं को मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The government closed the link to make masks registration


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aWTnH3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment