ईद और राखी के त्योहार पर अगले तीन दिन लॉकडाउन रहेगा। इसी कारण शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। कुछ बाजारों में रात 8 बजे के बाद भी दुकानें खुली रहीं। संक्रमण का खतरा था फिर भी अधिकतर बाजारों में कारोबारी ग्राहकी में व्यस्त रहे। अगले तीन दिन बाजारों की तरह सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे जबकि विभिन्न बैंकों की 238 शाखाएं दो दिन। इस कारण सारा भार एटीएम पर रहेगा। राखी वाले दिन बैंक खुलेंगे पर इनमें लेनदेन कम ही होगा। 18 राखी बाजाराें में पार्किंग व्यवस्था के लिए उप निरीक्षक व अमला तैनात किया जाएगा। सभी निर्धारित ट्रैफिक पाइंट के अलावा शहर के तीनों ट्रैफिक डीएसपी को पुलिस लाइन से ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल दिया गया है। ऐसे समझें अगले तीन दिन की व्यवस्थाएं अंडा, फल एवं सब्जी की बिक्री 1 से 3 अगस्त तक रोज सुबह 6 से 11 बजे तक हो सकेगी। दूध डेयरी कारोबारियों की मांग पर डेयरी व बेकरी भी पूरे समय खोलने की मंजूरी प्रशासन ने शुक्रवार रात दे दी है। मिठाई, जनरल स्टोर, कॉस्मेटिक, नमकीन, थोक-खेरिज किराना, मटन-चिकन शॉप, रुमाली रोटी व शीरमाल की बिक्री के अलावा पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, मेडिकल, अस्पताल, उद्योग, निर्माण, राशन दुकानें, होटल, बस-टेंपाे और टैक्सी सेवा पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। मुख्य बाजार, मॉल, कपड़े की दुकानों सहित अन्य सभी बाजार बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट से ऑनलाइन सप्लाई रात 10 बजे तक हो सकेगी। 18 स्थानाें पर राखी बाजार पूरे समय खुल सकेंगे। बहनों ने चांदी की राखियां खरीदीं, भाईयों ने उपहार तीन दिन तक कपड़े की दुकानें, सराफा बाजार बंद रहेगा। इसलिए शुक्रवार को महाराज बाड़ा के नजर बाग मार्केट, सुभाष मार्केट, गांधी मार्केट, चाबड़ी बाजार, उपनगर ग्वालियर और मुरार के बाजार, मॉल में कपड़े की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। राखी पर सोगी भेजने का प्रचलन है। जिन घरों में इस साल शादियां हुईं हैं तो बेटियों के घर सोगी भेजने के लिए कपड़े, मिठाई, खिलौने की खरीदारी हुई। महिलाओं ने राखी के लिए साड़ी, सलवार शूट, बच्चों के कपड़े खरीदे। सराफा बाजार भी तीन दिन बंद रहेगा। राखी के लिए कम वजन में चांदी की राखियां भी आई हैं। इनकी बिक्री भी हुई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The market is closed for 3 days from today, but bakery-dairy, grocery general store, rakhi, sweets-snacks shops will open


ईद और राखी के त्योहार पर अगले तीन दिन लॉकडाउन रहेगा। इसी कारण शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। कुछ बाजारों में रात 8 बजे के बाद भी दुकानें खुली रहीं। संक्रमण का खतरा था फिर भी अधिकतर बाजारों में कारोबारी ग्राहकी में व्यस्त रहे। अगले तीन दिन बाजारों की तरह सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे जबकि विभिन्न बैंकों की 238 शाखाएं दो दिन। इस कारण सारा भार एटीएम पर रहेगा। राखी वाले दिन बैंक खुलेंगे पर इनमें लेनदेन कम ही होगा। 18 राखी बाजाराें में पार्किंग व्यवस्था के लिए उप निरीक्षक व अमला तैनात किया जाएगा। सभी निर्धारित ट्रैफिक पाइंट के अलावा शहर के तीनों ट्रैफिक डीएसपी को पुलिस लाइन से ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल दिया गया है।

ऐसे समझें अगले तीन दिन की व्यवस्थाएं

  • अंडा, फल एवं सब्जी की बिक्री 1 से 3 अगस्त तक रोज सुबह 6 से 11 बजे तक हो सकेगी। दूध डेयरी कारोबारियों की मांग पर डेयरी व बेकरी भी पूरे समय खोलने की मंजूरी प्रशासन ने शुक्रवार रात दे दी है।
  • मिठाई, जनरल स्टोर, कॉस्मेटिक, नमकीन, थोक-खेरिज किराना, मटन-चिकन शॉप, रुमाली रोटी व शीरमाल की बिक्री के अलावा पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, मेडिकल, अस्पताल, उद्योग, निर्माण, राशन दुकानें, होटल, बस-टेंपाे और टैक्सी सेवा पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
  • मुख्य बाजार, मॉल, कपड़े की दुकानों सहित अन्य सभी बाजार बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट से ऑनलाइन सप्लाई रात 10 बजे तक हो सकेगी।
  • 18 स्थानाें पर राखी बाजार पूरे समय खुल सकेंगे।

बहनों ने चांदी की राखियां खरीदीं, भाईयों ने उपहार
तीन दिन तक कपड़े की दुकानें, सराफा बाजार बंद रहेगा। इसलिए शुक्रवार को महाराज बाड़ा के नजर बाग मार्केट, सुभाष मार्केट, गांधी मार्केट, चाबड़ी बाजार, उपनगर ग्वालियर और मुरार के बाजार, मॉल में कपड़े की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। राखी पर सोगी भेजने का प्रचलन है। जिन घरों में इस साल शादियां हुईं हैं तो बेटियों के घर सोगी भेजने के लिए कपड़े, मिठाई, खिलौने की खरीदारी हुई। महिलाओं ने राखी के लिए साड़ी, सलवार शूट, बच्चों के कपड़े खरीदे। सराफा बाजार भी तीन दिन बंद रहेगा। राखी के लिए कम वजन में चांदी की राखियां भी आई हैं। इनकी बिक्री भी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The market is closed for 3 days from today, but bakery-dairy, grocery general store, rakhi, sweets-snacks shops will open


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k2EJ6X
via IFTTT

No comments:

Post a Comment