गुरुवार को एक ही परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके परिवार के एक सदस्य की पॉजिटिव रिपोर्ट 3 अगस्त को आई थी। इनके संपर्क में आने से परिवार के बाकी सदस्यों को पवारखेड़ा सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया था। इनमें चार सदस्य भी कोरोना संक्रमित निकले। अब परिवार के पांच सदस्य पॉजिटिव हो गए हैं। ये सभी मालवीयगंज में बाइबिल कॉलेज के पास रहने वाले हैं। इस क्षेत्र को अनुविभागीय दंडाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर रखा है। कॉलोनी में नप अधिकारी को आ रहा था बुखार सोनासांवरी नाका क्षेत्र की ग्रैंड एवेन्यू कॉलोनी में रहने वाले बाड़ी नगर पंचायत के सीएमओ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सरकारी अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि उनकी रिपोर्ट की सूचना बाड़ी में नहीं पहुंची। पंचायत अधिकारी से मिलने वालों की कांटेक्ट हिस्ट्री का पता करना होगी। कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि उक्त अधिकारी ने बाड़ी में रहते हुए जांच करवाई थी तब कोरोना नहीं निकला। बुखार बना रहने पर वे इटारसी की कॉलोनी में बनाए घर में आ गए। यहां उनकी पत्नी व दो पुत्र रहते हैं। उन्होंने होशंगाबाद में टेस्ट के लिए सैंपल दिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इटारसी अनुविभागीय दंडाधिकारी ने बुधवार को कॉलोनी का फेस वन को कंटेनमेंट जोन बना दिया। कंटेनमेंट बनने के कारण अब यहां न कोई आ सकेगा न जा सकेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


गुरुवार को एक ही परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके परिवार के एक सदस्य की पॉजिटिव रिपोर्ट 3 अगस्त को आई थी। इनके संपर्क में आने से परिवार के बाकी सदस्यों को पवारखेड़ा सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया था। इनमें चार सदस्य भी कोरोना संक्रमित निकले। अब परिवार के पांच सदस्य पॉजिटिव हो गए हैं। ये सभी मालवीयगंज में बाइबिल कॉलेज के पास रहने वाले हैं। इस क्षेत्र को अनुविभागीय दंडाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर रखा है।
कॉलोनी में नप अधिकारी को आ रहा था बुखार
सोनासांवरी नाका क्षेत्र की ग्रैंड एवेन्यू कॉलोनी में रहने वाले बाड़ी नगर पंचायत के सीएमओ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सरकारी अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि उनकी रिपोर्ट की सूचना बाड़ी में नहीं पहुंची। पंचायत अधिकारी से मिलने वालों की कांटेक्ट हिस्ट्री का पता करना होगी। कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि उक्त अधिकारी ने बाड़ी में रहते हुए जांच करवाई थी तब कोरोना नहीं निकला। बुखार बना रहने पर वे इटारसी की कॉलोनी में बनाए घर में आ गए। यहां उनकी पत्नी व दो पुत्र रहते हैं। उन्होंने होशंगाबाद में टेस्ट के लिए सैंपल दिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इटारसी अनुविभागीय दंडाधिकारी ने बुधवार को कॉलोनी का फेस वन को कंटेनमेंट जोन बना दिया। कंटेनमेंट बनने के कारण अब यहां न कोई आ सकेगा न जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kgrhNb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment