महाराष्ट्र से झांसी उत्तरप्रदेश जा रहे ट्रक में युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सेंधवा बेरियर पर खाना देने आए कुछ समाजसेवियों से युवतियों ने ट्रक में सवार कुछ मनचले युवकों द्वारा छेड़छाड़ और परेशान करने की आपबीती बताई। इससे पहले की वहां उन युवतियों की कोई मदद होती उससे पहले ही ट्रक वहां से रवाना हो गया। इसके बाद वहां मौजूद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक का नंबर रास्ते में आने वाले शहरों के कार्यकर्ताओं को देकर घटना की जानकारी दी। महू चौराहा, इंदौर, मांगलिया, देवास, राजोदा टोल टैक्स, बिलावली, रोजवास टोल टैक्स आदि सभी प्रमुख चौराहों, हाइवे रोड पर आने वाले गांव-शहर में इसकी सूचना पहुंच गई, लेकिन ट्रक इन रास्तों पर पकड़ में नहीं आया। झोंकर और मक्सी के कार्यकर्ताओं को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वह तुरंत मक्सी थाने द्वारा लगाई गई आलरी चेक पोस्ट पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। रात एक बजे मक्सी थाने के टीआई डीएसपी आदित्य तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। रात 2 बजे वहां से निकल रहे ट्रक क्रमांक एमएच 04 डीएस 5732 को रुकवाकर उसमें सवार युवतियों से घटना की जानकारी लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रक में सवार मनचले युवकों को सबक सिखाया गया। इसके बाद युवकों को चेतावनी देकर पुलिस, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवतियों को आगे मदद के लिए अपने नंबर देकर ट्रक को वहां से रवाना किया। बजरंग दल के प्रांतीय अधिकारी संतोष मेवाड़ा, विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री राकेश चौधरी, डॉ. रवि पांडे, अजयसिंह राठोर, मनोज शुक्ला, राकेश भावसार आदि संघ एवं विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता मदद के लिए डटे रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bajrang Dal taught a lesson in molesting women in trucks


महाराष्ट्र से झांसी उत्तरप्रदेश जा रहे ट्रक में युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सेंधवा बेरियर पर खाना देने आए कुछ समाजसेवियों से युवतियों ने ट्रक में सवार कुछ मनचले युवकों द्वारा छेड़छाड़ और परेशान करने की आपबीती बताई। इससे पहले की वहां उन युवतियों की कोई मदद होती उससे पहले ही ट्रक वहां से रवाना हो गया। इसके बाद वहां मौजूद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक का नंबर रास्ते में आने वाले शहरों के कार्यकर्ताओं को देकर घटना की जानकारी दी।
महू चौराहा, इंदौर, मांगलिया, देवास, राजोदा टोल टैक्स, बिलावली, रोजवास टोल टैक्स आदि सभी प्रमुख चौराहों, हाइवे रोड पर आने वाले गांव-शहर में इसकी सूचना पहुंच गई, लेकिन ट्रक इन रास्तों पर पकड़ में नहीं आया। झोंकर और मक्सी के कार्यकर्ताओं को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वह तुरंत मक्सी थाने द्वारा लगाई गई आलरी चेक पोस्ट पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। रात एक बजे मक्सी थाने के टीआई डीएसपी आदित्य तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। रात 2 बजे वहां से निकल रहे ट्रक क्रमांक एमएच 04 डीएस 5732 को रुकवाकर उसमें सवार युवतियों से घटना की जानकारी लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रक में सवार मनचले युवकों को सबक सिखाया गया। इसके बाद युवकों को चेतावनी देकर पुलिस, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवतियों को आगे मदद के लिए अपने नंबर देकर ट्रक को वहां से रवाना किया। बजरंग दल के प्रांतीय अधिकारी संतोष मेवाड़ा, विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री राकेश चौधरी, डॉ. रवि पांडे, अजयसिंह राठोर, मनोज शुक्ला, राकेश भावसार आदि संघ एवं विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता मदद के लिए डटे रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajrang Dal taught a lesson in molesting women in trucks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fXw3Nm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment