प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सतवास में पदस्थ डाॅ. मेघा पटेल की लापरवाही आखिरकार समीपस्थ अतवास नगर निवासी रिहाना पर भारी पड़ी। 60 घंटे के संघर्ष के बाद शनिवारशाम 5 बजे हरदा के जिला अस्पताल में रिहाना के नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया।
गाैरतलब है कि डाॅ. पटेल ने गत गुरुवार को रिहाना की डिलेवरी करने के बाद उसके नवजात बच्चे को मृत बताकर पन्नी में लपेटकर दे दिया था, लेकिन परिजन जब उसे दफनाने लगे तो उसमें हुई हलचल के कारण उसे पुनः इलाज के लिए पहले सतवास लाए, फिर जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया। जहां जीवित निकले इस नवजात बच्चे को बचाने के लिए चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किए, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के 60 घंटे बीतने के बाद भी इस गंभीर लापरवाही पर चिकित्सक डाॅ. पटेल पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति नजर आ रही है। शुक्रवार को रिहाना के परिजनों ने लिखित शिकायत की थी, उसके बाद शनिवार को तहसीलदार डाॅ. प्रियंका चौरसिया ने रिहाना उसके माता-पिता के बयान दर्ज किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cFOa8e
via IFTTT
