ग्वालियर-झांसी हाईवे पर चांदपुर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे डायल-100 वाहन से सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए झांसी रैफर किया गया है। हादसा रविवार की सुबह 11 बजे हुआ। झांसी के आवास विकास कॉलोनी निवासी ऋषिकेष सैनी (8) पुत्र देव सेनी झांसी से कार से ग्वालियर जा रहे थे । कार में अविनाश खेर, मीना जैजौर, उत्तरा खेर सहित अन्य ग्वालियर जा रहे थे। तभी चांदपुर के पास ग्वालियर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक क्रमांक टीएस, 07 यूई 2736 ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना कार में सवार अविनाश ने डायल-100 को दी। सूचना मिलने पर डायल-100 वाहन मौके से सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया, जहां से सभी घायलों को इलाज के लिए झांसी रैफर किया गया है, वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।के Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Truck collides with car, four seriously injured


ग्वालियर-झांसी हाईवे पर चांदपुर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे डायल-100 वाहन से सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए झांसी रैफर किया गया है। हादसा रविवार की सुबह 11 बजे हुआ।
झांसी के आवास विकास कॉलोनी निवासी ऋषिकेष सैनी (8) पुत्र देव सेनी झांसी से कार से ग्वालियर जा रहे थे । कार में अविनाश खेर, मीना जैजौर, उत्तरा खेर सहित अन्य ग्वालियर जा रहे थे। तभी चांदपुर के पास ग्वालियर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक क्रमांक टीएस, 07 यूई 2736 ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना कार में सवार अविनाश ने डायल-100 को दी। सूचना मिलने पर डायल-100 वाहन मौके से सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया, जहां से सभी घायलों को इलाज के लिए झांसी रैफर किया गया है, वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।के



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Truck collides with car, four seriously injured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31vO7Yq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment