जिले में बुधवार से मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर में 12.15 बजे काले बादल छाए और बारिश होने लगी। आधे घंटे में 18 मिमी बारिश हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी दो दिन तेज बारिश के आसार हैं। सैलाना में 1.73 इंच बारिश दर्ज की गई। आलोट में 7 मिमी, जावरा में 8 मिमी, पिपलौदा में 10 मिमी, बाजना में 14 मिमी, रतलाम में 18 मिमी, रावटी में 7.6 मिमी बारिश हुई। जिले में 16.03 इंच बारिश हुई है। हालांकि, सामान्य बारिश 17.91 इंच से हम पीछे हैं। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया उड़ीसा कोस्ट में बने सिस्टम के एक्टिव होने के कारण अच्छी बारिश के आसार हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जिले में बुधवार से मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर में 12.15 बजे काले बादल छाए और बारिश होने लगी। आधे घंटे में 18 मिमी बारिश हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी दो दिन तेज बारिश के आसार हैं। सैलाना में 1.73 इंच बारिश दर्ज की गई। आलोट में 7 मिमी, जावरा में 8 मिमी, पिपलौदा में 10 मिमी, बाजना में 14 मिमी, रतलाम में 18 मिमी, रावटी में 7.6 मिमी बारिश हुई। जिले में 16.03 इंच बारिश हुई है। हालांकि, सामान्य बारिश 17.91 इंच से हम पीछे हैं। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया उड़ीसा कोस्ट में बने सिस्टम के एक्टिव होने के कारण अच्छी बारिश के आसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PqqF9d
via IFTTT

No comments:

Post a Comment