काेराेना काल में छह महीने बाद बुधवार काे शहर में हाट लगा लेकिन बाजार में कोरोना से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन दिखा। कई लोग मास्क लगाकर नहीं पहुंचे, सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया। जबकि, कलेक्टर नीरजकुमार सिंह के आदेश हैँ कि बाजार में प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाए। हाट बाजार में छह माह बाद गांव से सब्जी व्यापारी अस्थाई दुकानें लगाने पहुंचे। इस दौरान दोपहर बाद भीड़ और अधिक बढ़ी और शाम होते-होते ताे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इस स्थिति काे संभालने के लिए मुख्य बाजार में प्रशासनिक स्तर पर भी कोई टीम मौजूद नहीं रही। लाेगाें ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा। अधिकतर लोगों ने मास्क भी नहीं पहने थे। इसलिए छह माह से नहीं लग रहे थे हाट बाजार जिलेभर में काेराेना संक्रमण के बाद से ही पिछले छह माह से हाटबाजार निरस्त चल रहे थे। इसके पीछे कारण यह था कि हाट बाजार में शहर सहित अासपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इससे संक्रमण का खतरा था। खतरा यह भी... क्वारेंटाइन सेंटर से भाग रहे मरीज जिला प्रशासन ने मुख्यालय पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाया है। इसमें बीती रात एक व्यक्ति को क्वारेंटाइन किया गया। बाद में उसे फिर लाया गया। पहले भी यही स्थिति बनी। अब क्वारेंटाइन के मुख्य द्वार पुलिस के दो जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जेल में क्षमता 156 बंदियाें की पर रखे जा रहे 395 जेल में एक बंदी के काेराेना संक्रमित मिल चुका है। जिला जेल में बंदियों के रखने की क्षमता 156 है और वर्तमान में यहां 395 बंदी हैं। जेलर प्रवीण मालवीय ने इस संबंध में एसडीएम श्रुुति अग्रवाल से भी चर्चा की है। इससे पहले भोपाल स्तर पर भी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। जिले में मरीज हुए 443 जिले में बुधवार को कोराेना के छह मरीज सामने आने के बाद मरीजों का आंकड़ा 443 हो गया है। जिला महामारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अब तक 103684 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 7578 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 442 मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Haat Bazaar set up after six months, violation of Corona protocol on the first day


काेराेना काल में छह महीने बाद बुधवार काे शहर में हाट लगा लेकिन बाजार में कोरोना से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन दिखा। कई लोग मास्क लगाकर नहीं पहुंचे, सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया। जबकि, कलेक्टर नीरजकुमार सिंह के आदेश हैँ कि बाजार में प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाए।
हाट बाजार में छह माह बाद गांव से सब्जी व्यापारी अस्थाई दुकानें लगाने पहुंचे। इस दौरान दोपहर बाद भीड़ और अधिक बढ़ी और शाम होते-होते ताे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इस स्थिति काे संभालने के लिए मुख्य बाजार में प्रशासनिक स्तर पर भी कोई टीम मौजूद नहीं रही। लाेगाें ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा। अधिकतर लोगों ने मास्क भी नहीं पहने थे।

इसलिए छह माह से नहीं लग रहे थे हाट बाजार
जिलेभर में काेराेना संक्रमण के बाद से ही पिछले छह माह से हाटबाजार निरस्त चल रहे थे। इसके पीछे कारण यह था कि हाट बाजार में शहर सहित अासपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इससे संक्रमण का खतरा था।

खतरा यह भी... क्वारेंटाइन सेंटर से भाग रहे मरीज
जिला प्रशासन ने मुख्यालय पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाया है। इसमें बीती रात एक व्यक्ति को क्वारेंटाइन किया गया। बाद में उसे फिर लाया गया। पहले भी यही स्थिति बनी। अब क्वारेंटाइन के मुख्य द्वार पुलिस के दो जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

जेल में क्षमता 156 बंदियाें की पर रखे जा रहे 395
जेल में एक बंदी के काेराेना संक्रमित मिल चुका है। जिला जेल में बंदियों के रखने की क्षमता 156 है और वर्तमान में यहां 395 बंदी हैं। जेलर प्रवीण मालवीय ने इस संबंध में एसडीएम श्रुुति अग्रवाल से भी चर्चा की है। इससे पहले भोपाल स्तर पर भी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
जिले में मरीज हुए 443
जिले में बुधवार को कोराेना के छह मरीज सामने आने के बाद मरीजों का आंकड़ा 443 हो गया है। जिला महामारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अब तक 103684 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 7578 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 442 मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Haat Bazaar set up after six months, violation of Corona protocol on the first day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30QfGwh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment