जिले में कोरोना का दंश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शासन के लाख प्रयासों के बाद भी संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी जिले में 20 नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें एक बिजली कंपनी का मीटर रीडर भी शामिल है। इस तरह अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 363 हो चुकी है। इनमें से 12 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 226 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि शनिवार को जिन 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें सीहोर के गंज स्थित टीगर मोहल्ला के 7, कस्बा स्थित छीपापुरा का 1 व्यक्ति, बुदनी विकासखंड के बकतरा के 3 तथा बुदनी के ही वार्ड नंबर 12 से 5, वार्ड 11 से 1 और इछावर के नादान रोड़ तथा मुकातीपुरा से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। इसके साथ ही आष्टा विकासखंड अन्तर्गत ग्राम वनवारीपुरा से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डॉ. डेहरिया के अनुसार शनिवार को जिले में 131 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच के लिए लिए गए है। जिसमें बुदनी के 11 तथा सीहोर के 37, श्यामपुर के 32, आष्टा के 32, इछावर के 8 और नसरुलागंज के 11 सैम्पल शामिल है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जिले में कोरोना का दंश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शासन के लाख प्रयासों के बाद भी संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
शनिवार को भी जिले में 20 नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें एक बिजली कंपनी का मीटर रीडर भी शामिल है। इस तरह अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 363 हो चुकी है। इनमें से 12 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 226 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि शनिवार को जिन 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें सीहोर के गंज स्थित टीगर मोहल्ला के 7, कस्बा स्थित छीपापुरा का 1 व्यक्ति, बुदनी विकासखंड के बकतरा के 3 तथा बुदनी के ही वार्ड नंबर 12 से 5, वार्ड 11 से 1 और इछावर के नादान रोड़ तथा मुकातीपुरा से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। इसके साथ ही आष्टा विकासखंड अन्तर्गत ग्राम वनवारीपुरा से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डॉ. डेहरिया के अनुसार शनिवार को जिले में 131 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच के लिए लिए गए है। जिसमें बुदनी के 11 तथा सीहोर के 37, श्यामपुर के 32, आष्टा के 32, इछावर के 8 और नसरुलागंज के 11 सैम्पल शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F7dtV5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment