वेब सीरिज में अश्लील और भारतीय संस्कृति के खिलाफ अन्य चीजें दिखाकर युवाओं भ्रमित कर गलत दिशा में ले जाया रहा है। इसके चलते अब संस्कार भारती द्वारा वेब सीरीज के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और प्राचीन इतिहास को दिखाकर प्रचार करेगी। इसके लिए संस्कार भारती के विभिन्न कला क्षेत्रों से जुड़े 500 युवाओं की एक टीम बनाई जाएगी। इस टीम में शहर के 30 युवा भी शामिल होंगे। यह निर्णय संस्कार भारती की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। वेब सीरिज के लिए 500 युवाओं की बनाए जाएगी टीम, इस टीम में डबरा शहर के भी 30 युवा होंगे शामिल संस्कार भारती मध्यभारत प्रांत की ऑनलाइन बैठक रविवार को आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित इस बैठक में संस्कार भारती के मूल उद्देश्य को कला, साहित्य और संस्कार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। चूंकि इस समय कोरोना काल चल रहा है, इसलिए सभी बैठकें और आयोजनों को ऑनलाइन किए जाने के बात कही। इसके लिए प्रत्येक इकाई में आईटी सेल का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संस्कार भारती के मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष अभिनेता राजीव वर्मा, क्षेत्र संगठन मंत्री प्रमोद झा, क्षेत्र प्रमुख श्रीपाद जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल अधोलिया, मंत्री संगठन अनीता करकरे, महामंत्री दिनेश दुबे, प्रांतीय सदस्य श्याम सोनी, डबरा इकाई अध्यक्ष हरीशंकर साहू, महामंत्री रिंकू भगत, कोषाध्यक्ष गिर्राज सोनी, चंचल अग्रवाल सहित अन्य कई सदस्य शामिल हुए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Web series will be made to promote Indian art and culture


वेब सीरिज में अश्लील और भारतीय संस्कृति के खिलाफ अन्य चीजें दिखाकर युवाओं भ्रमित कर गलत दिशा में ले जाया रहा है। इसके चलते अब संस्कार भारती द्वारा वेब सीरीज के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और प्राचीन इतिहास को दिखाकर प्रचार करेगी। इसके लिए संस्कार भारती के विभिन्न कला क्षेत्रों से जुड़े 500 युवाओं की एक टीम बनाई जाएगी। इस टीम में शहर के 30 युवा भी शामिल होंगे। यह निर्णय संस्कार भारती की ऑनलाइन बैठक में लिया गया।

वेब सीरिज के लिए 500 युवाओं की बनाए जाएगी टीम, इस टीम में डबरा शहर के भी 30 युवा होंगे शामिल

संस्कार भारती मध्यभारत प्रांत की ऑनलाइन बैठक रविवार को आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित इस बैठक में संस्कार भारती के मूल उद्देश्य को कला, साहित्य और संस्कार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। चूंकि इस समय कोरोना काल चल रहा है, इसलिए सभी बैठकें और आयोजनों को ऑनलाइन किए जाने के बात कही। इसके लिए प्रत्येक इकाई में आईटी सेल का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संस्कार भारती के मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष अभिनेता राजीव वर्मा, क्षेत्र संगठन मंत्री प्रमोद झा, क्षेत्र प्रमुख श्रीपाद जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल अधोलिया, मंत्री संगठन अनीता करकरे, महामंत्री दिनेश दुबे, प्रांतीय सदस्य श्याम सोनी, डबरा इकाई अध्यक्ष हरीशंकर साहू, महामंत्री रिंकू भगत, कोषाध्यक्ष गिर्राज सोनी, चंचल अग्रवाल सहित अन्य कई सदस्य शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Web series will be made to promote Indian art and culture


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DOJHDX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment