बरेठा घाट में ट्रक से माल गिराकर चुराने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़कर उनसे कटिंग का माल बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीआई शिवनारायण सिंह मुकाती ने बताया कि गुरुवार काे पुलिस को सूचना मिली थी, कि कुछ संदिग्ध लोग बरेठा क्षेत्र में घूम रहे हैं। शाहपुर से एएसआई विनोद मालवी, आरक्षक मोहित, विवेक, प्रवेश को भेजा। बरेठा क्षेत्र में शाम को संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बरेठा घाट में 5 जनवरी की रात एक ट्रक से माल उतारने की बात स्वीकार की। हरियाणा से हैदराबाद के लिए ओरिएंट कंपनी के प्रेस और कूलर लेकर निकला ट्रक 5 जनवरी की रात 11 बजे के आसपास बरेठा घाट से गुजर रहा था, तभी आरोपियों ने ट्रक से 1 बक्सा 12 प्रेस का, 4 कूलर और एक बक्सा इस्तेमाली कपड़े का त्रिपाल काटकर गिरा लिया था। यह हैं आराेपी : पाठई निवासी राकेश पंद्राम, भक्तनढाना निवासी छोटेलाल परते, देशावाड़ी निवासी प्रकाश सलाम एवं अमरलाल सलाम, पलासपानी निवासी चुडोल काकोडिया ने 2 कूलर देशावाड़ी निवासी अभिताभ हनोते को बेच दिए थे, जो बरामद कर लिए। माल खरीदने वाले अभिताभ काे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में नियमित गश्त जारी है बरेठा घाट में नियमित रूप से गश्त जारी है। पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। शिवनारायण सिंह मुकाती, टीआई Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बरेठा घाट में ट्रक से माल गिराकर चुराने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़कर उनसे कटिंग का माल बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीआई शिवनारायण सिंह मुकाती ने बताया कि गुरुवार काे पुलिस को सूचना मिली थी, कि कुछ संदिग्ध लोग बरेठा क्षेत्र में घूम रहे हैं। शाहपुर से एएसआई विनोद मालवी, आरक्षक मोहित, विवेक, प्रवेश को भेजा।

बरेठा क्षेत्र में शाम को संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बरेठा घाट में 5 जनवरी की रात एक ट्रक से माल उतारने की बात स्वीकार की। हरियाणा से हैदराबाद के लिए ओरिएंट कंपनी के प्रेस और कूलर लेकर निकला ट्रक 5 जनवरी की रात 11 बजे के आसपास बरेठा घाट से गुजर रहा था, तभी आरोपियों ने ट्रक से 1 बक्सा 12 प्रेस का, 4 कूलर और एक बक्सा इस्तेमाली कपड़े का त्रिपाल काटकर गिरा लिया था।

यह हैं आराेपी : पाठई निवासी राकेश पंद्राम, भक्तनढाना निवासी छोटेलाल परते, देशावाड़ी निवासी प्रकाश सलाम एवं अमरलाल सलाम, पलासपानी निवासी चुडोल काकोडिया ने 2 कूलर देशावाड़ी निवासी अभिताभ हनोते को बेच दिए थे, जो बरामद कर लिए। माल खरीदने वाले अभिताभ काे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्षेत्र में नियमित गश्त जारी है

बरेठा घाट में नियमित रूप से गश्त जारी है। पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
शिवनारायण सिंह मुकाती, टीआई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gF3MLh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment