प्रजातंत्र की रक्षा के लिए जीवन की अंतिम सांस तक रक्षा की शपथ के साथ रविवार को गांधी चौक पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ और युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री विकास शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से देश को मुक्त कराने के लिए गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। इसमें देश के कई वीरों ने अपनी कुर्बानी दी थी। युवक कांग्रेस अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि संगठन प्रजातंत्र की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देगा लेकिन प्रजातंत्र की बुनियाद को हिलने नहीं देगा। हमारा प्रजातंत्र खतरे में है इस अवसर पर कांग्रेस के नेता सुनील बाबू ने कहा कि हमारा प्रजातंत्र खतरे में है। उसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री राजकुमार सेन, प्रदीप लाहौरी, जगदीश व्यास, प्रणय मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today We will sacrifice our lives to protect democracy: Sharma


प्रजातंत्र की रक्षा के लिए जीवन की अंतिम सांस तक रक्षा की शपथ के साथ रविवार को गांधी चौक पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ और युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री विकास शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से देश को मुक्त कराने के लिए गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। इसमें देश के कई वीरों ने अपनी कुर्बानी दी थी। युवक कांग्रेस अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि संगठन प्रजातंत्र की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देगा लेकिन प्रजातंत्र की बुनियाद को हिलने नहीं देगा।
हमारा प्रजातंत्र खतरे में है
इस अवसर पर कांग्रेस के नेता सुनील बाबू ने कहा कि हमारा प्रजातंत्र खतरे में है। उसे
कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री राजकुमार सेन, प्रदीप लाहौरी, जगदीश व्यास, प्रणय मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We will sacrifice our lives to protect democracy: Sharma


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F8O9xW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment