मानसून के सक्रिय रहने से रात से रुक-रुक कर बारिश हाे रही है। कभी तेज ताे कभी धीमी बारिश हाे रही है। अब बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात बनने जा रहा है। इस कारण 10 अगस्त से फिर तेज बारिश का अनुमान है। इस बीच रुक-रुक कर बारिश हाे सकती है। बारिश से माैसम में बदलाव अाया है। शुक्रवार की रात काे भी एक घंटे तेज बारिश हुई। इसके बाद शनिवार काे सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश हुई है। माैसम विभाग के अनुसार जिले में एक इंच सामान्य बारिश हुई है। जिले में इस साल अभी तक 19 इंच बारिश हाे गई है। वहीं पिछले साल 29 इंच बारिश हुई थी। यानी 10 इंच बारिश इस साल अभी तक कम है। माैसम विभाग के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया िक बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात बनने जा रहा है। इससे 10 अगस्त से फिर तेज बारिश हाेने का अनुमान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DJ93Dc
via IFTTT
No comments:
Post a Comment