रसूलिया रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी। 22 मार्च लाॅकडाउन के बाद से साइट की लेबर अपने घर गई थी। इसके बाद से ब्रिज के निर्माण कार्य की गति धीमी हाे गई थी। 1 जून काे अनलाॅक हाेने के बाद से निर्माण कंपनी ने अपने मजदूराें काे वापस लाने का क्रम शुरू किया, जिसके बाद अब साइट पर फिर से काम की गति बढ़ गई है। सेतु निर्माण निगम के प्रभारी इंजीनियर नागेश दुबे ने बताया कि निर्माण कंपनी ने अब साइट पर पर्याप्त लेबर की व्यवस्था कर ली है। ब्रिज के निर्माण कार्य के एक्सपर्ट लाॅकडाउन के कारण चले गए थे। जाे कि अब लाैट आए हैं। अब ब्रिज के स्लैब डालने की तैयारी की जा रही है। करीब 6 स्लैब तैयार कर उन्हें पूरा किया जाएगा। दुबे ने बताया कि बुदनी - हाेशंगाबाद के बीच नए नर्मदा ब्रिज के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। यहां पाइल किए जाने का कार्य निरंतर जारी है। पिछले माह में बारिश कम हाेने का फायदा यहां निर्माण कार्य में मिला है।
सर्विस राेड का काम भी हाेगा शुरू
रसूलिया में रेलवे ओवर ब्रिज के लिए सर्विस राेड का काम भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा। बारिश के कारण काम धीमा हुआ था। लाॅकडाउन के कारण काम पिछड़ने काे लेकर निर्माण कंपनी ने अब काम में गति लाने के साथ ही मजदूराें की संख्या बढ़ाने का निर्णय भी लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kujc7p
via IFTTT
No comments:
Post a Comment