15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन अवसर पर कहीं भी सामूहिक सांस्कृ़तिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर जिला एवं जनपद स्तर पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जन सामान्य और स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। जहां कार्यक्रम हाेंगे वहां कार्यक्रम स्थल पर हैंड सैनिटाइजर, मास्क सहित सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा।
सभी कार्यालयों में 8.45 बजे के पहले होगा ध्वजारोहण
जिला स्तर पर कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला पंचायत नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत आदि कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का कार्यक्रम सुबह 8.45 बजे तक अनिवार्य रूप से करना होगा ताकि मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और देखा जा सके। सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 8 बजे अपने विभाग के सीमित संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सरकारी कार्यालयों में लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cbf62V
via IFTTT
No comments:
Post a Comment