मानसून की मेहरबानी भादौ में भी बनती दिखाई नहीं दे रही है। अब तक बारिश के लिए बने तीन सिस्टम फैल हो गए हैं, ऐसे में अब चौथे सिस्टम से उम्मीद बनी है। पिछले 10 दिन से क्षेत्र में घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन तेज बारिश नहीं होती। मंगलवार को भी सुबह के समय शहर में बौछारें गिरी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बंद हो गईं। हालांकि शाम को 6 बजे के बाद फिर हल्की बारिश शुरू हुई है। मौसम विभाग का मानना है फिर से हवा का रुख बदलने से मौसम भी बदल जाएगा। बता दें कि इस साल सिर्फ जून महीने में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद जुलाई महीने में अधिकांश दिन सूखे निकले। अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद थी तो घने बादल तो छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। बारिश न होने से जलस्रोत खाली पड़े हुए हैं। अब तक जिले में 51.5 सेमी औसत बारिश दर्ज हो सकी है। तेज रफ्तार से चलेगी हवा ^मंगलवार को 18.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम से हवा चली। आने वाले दिनों में हवा का रुख बदलकर पहले पश्चिम और फिर दक्षिण-पश्चिम से हो जाएगा। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होगी। -डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर, मौसम विशेषज्ञ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मानसून की मेहरबानी भादौ में भी बनती दिखाई नहीं दे रही है। अब तक बारिश के लिए बने तीन सिस्टम फैल हो गए हैं, ऐसे में अब चौथे सिस्टम से उम्मीद बनी है।
पिछले 10 दिन से क्षेत्र में घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन तेज बारिश नहीं होती। मंगलवार को भी सुबह के समय शहर में बौछारें गिरी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बंद हो गईं। हालांकि शाम को 6 बजे के बाद फिर हल्की बारिश शुरू हुई है। मौसम विभाग का मानना है फिर से हवा का रुख बदलने से मौसम भी बदल जाएगा।
बता दें कि इस साल सिर्फ जून महीने में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद जुलाई महीने में अधिकांश दिन सूखे निकले। अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद थी तो घने बादल तो छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। बारिश न होने से जलस्रोत खाली पड़े हुए हैं। अब तक जिले में 51.5 सेमी औसत बारिश दर्ज हो सकी है।

तेज रफ्तार से चलेगी हवा
^मंगलवार को 18.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम से हवा चली। आने वाले दिनों में हवा का रुख बदलकर पहले पश्चिम और फिर दक्षिण-पश्चिम से हो जाएगा। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
-डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर, मौसम विशेषज्ञ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31GvSj7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment