नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर ही जागरूक होने का परिचय नहीं दे रहे हैं। शनिवार को विकासखंड के गांव बलबीरपुरा में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसे कोविड केयर सेंटर सीहोर भेजा गया। अब 24 मामले एक्टिव हैं। जबकि जुलाई माह के मिलाकर 58 पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 32 ठीक हुए हैं। इस तरह 24 एक्टिव मामले हैं।
शनिवार को कोरोना वायरस ने आष्टा के गांव बलबीरपुरा में दस्तक दी है। एक ग्रामीण की जांच पॉजिटिव आई है। जिसे सीहोर भेजा गया है। साथ ही उसके परिवार वालों को होम क्वारेंटाइन करते हुए सैंपल लिए गए हैं। इसके दो दिन पहले नगर के मालवीय नगर में एक पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला था। कोरोना वायरस ने आष्टा व जावर तहसील में तेजी से संक्रमण बढ़ा है। जुलाई माह की बात करें तो कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 58 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 32 लोग स्वस्थ होकर अपने घर आ चुके हैं। वहीं आष्टा व गांव भूपोड़ के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस तरह अब 24 मामले एक्टिव हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन भी सावधानी रखने के लिए लोगों काे मास्क व सोशल डिस्टेंस को लेकर मुनादी से सचेत कर रहा है। इसके बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं। ध्वनि यंत्रों से मास्क व सोशल डिस्टेंस को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों में ही जरूर कोरोना की दहशत देखने को मिल रही है। नगर में लोग बेपरवाह होकर निकल रहे हैं। बाजारों में सोशल डिस्टेंस नाम का महत्व ही नहीं देखने को मिल रहा है। अधिकांश लोगों ने तो मास्क लगाना ही छोड़ दिया है। आमजन अपनी सुरक्षा को लेकर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
शनिवार को बलबीरपुरा में एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिला है
14 दिन की हुई कंटेनमेंट अवधि
बीएमओ डॉ. प्रवीर गुप्ता ने बताया कि नई गाइड लाइन के अनुसार कंटेनमेंट अवधि 21 दिन से घटाकर 14 दिन की कर दी गई है। हालांकि इस बीच नया पॉजिटिव मिलता है तो उसी दिन से 14 दिन का समय शुरू होगा। वहीं अब कंटेनमेंट की संख्या में कमी आएगी। इसके बावजूद लोगों में काेरोना को लेकर सुरक्षा के अलावा सावधानी नहीं बरती जा रही है।
किला व अलीपुर कंटेनमेंट मुक्त
नगर के किला क्षेत्र में एक कंटेनमेंट बनाया गया था। जिसकी अवधि पूरी होने के बाद उसे हटा लिया गया है। इससे आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है। जो कंटेनमेंट होने के बाद से घरों में कैद बने हुए थे। नगर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण का खतरा अलीपुर में हुआ था। जिसे कोरोना हाट स्पाट भी कहा जा रहा था। यहां जुलाई माह मंे करीब 16 लोग पॉजिटिव मिले थे। यहां पर तीनों कंटेनमेंट एरिया हटाने से कंटेनमेंट मुक्त हो गया है।
प्रशासन के प्रतिबंध जारी
संक्रमण को रोकने के प्रयास में प्रशासन ने हाट बाजार पर प्रतिबंध लगाया, मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना, रविवार को नगर में लॉकडाउन, रात के समय कर्फ्यू आदि प्रयास किए हैं। उक्त सभी आदेश अभी लागू बने हुए हैं।
गंभीरता से लेने की जरूरत
^जिस तरह से क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं उसे देखते हुए लोग इसे अनदेखा कर रहे हैं। जबकि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
-डॉ. प्रवीर गुप्ता बीएमओ, आष्टा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30FkO6v
via IFTTT
No comments:
Post a Comment