सुबह हुई तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के दौरान गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित नजर अली कबाड़ खाने के पास नाले के तेज बहाव में एक 25 वर्षीय युवक बह गया। उधर सूचना लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कराई, लेेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी मो. मकबूल ने बताया कि सुबह बारिश के दौरान उनके घर के पास रहने वाला मो. शहजाद उम्र 25 वर्ष बारिश का पानी देखने के लिए घर से बाहर निकला था। इस दौरान वहाँ रहने वाले काफी लोग मौजूद थे। अचानक वह नाले की तरफ गया और देखते ही देखते कीचड़ में उसका पैर फिसला और वह नाले में गिरकर बह गया। उसे नाले में बहता देख लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kt0NrA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment