ग्राम सहारन में एक युवा किसान पर कृषि कार्य करते समय बिजली लाइन का तार अचान से उसके ऊपर गिर गया। इससे बिजली की चपेट में आया युवक झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान परिजन उसे घायल अवस्था में सामुदायिक अस्पताल लेकर जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृत के शव का पीएम कराकर शव परिजन को सौंपकर कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार ग्राम सहारन निवासी मजेंद्र पाल सिंह (42) पुत्र सरदार सुरजीत सिंह रविवार को शाम करीब 4.30 बजे घर के पास स्थित अपने खेतों पर लगी धान की फसल में मोटर चलाकर पानी दे रहा था। तभी खेतों पर ऊपर से निकली बिजली की लाइन का तार टूटकर उसकी पीठ पर जा गिरा। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। घरटनपा के दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की अचानक करंट से झुलसे युवक पर निगाह पड़ी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद पुलिस ने शव को परिजन के हवाले करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


ग्राम सहारन में एक युवा किसान पर कृषि कार्य करते समय बिजली लाइन का तार अचान से उसके ऊपर गिर गया। इससे बिजली की चपेट में आया युवक झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान परिजन उसे घायल अवस्था में सामुदायिक अस्पताल लेकर जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृत के शव का पीएम कराकर शव परिजन को सौंपकर कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सहारन निवासी मजेंद्र पाल सिंह (42) पुत्र सरदार सुरजीत सिंह रविवार को शाम करीब 4.30 बजे घर के पास स्थित अपने खेतों पर लगी धान की फसल में मोटर चलाकर पानी दे रहा था। तभी खेतों पर ऊपर से निकली बिजली की लाइन का तार टूटकर उसकी पीठ पर जा गिरा। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। घरटनपा के दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की अचानक करंट से झुलसे युवक पर निगाह पड़ी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद पुलिस ने शव को परिजन के हवाले करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F853wG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment