बांसवाड़ा के युवक महेंद्र कलाल की सैलाना में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दुल्हन मीनाक्षी पुरोहित को बरोली (इंदौर) से पकड़ा। उसने 6 महीनों में गुजरात में तीन तथा राजस्थान और नीमच में एक-एक जगह शादी की। शादी के एवज में उसे दस हजार रुपए मिलते थे। युवती ने बताया 6ठीं शादी करने के बाद महेंद्र को रास्ते में कार से उतारकर भाग गए थे। बांसवाड़ा में लुटेरी दुल्हन गिरोह के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज है। शुक्रवार राजस्थान पुलिस मीनाक्षी को बांसवाड़ा ले गई। सैलाना के पास मिली थी बांसवाड़ा के युवक की लाश गलकिया (बांसवाड़ा) निवासी 29 वर्षीय महेंद्र पिता मोतीलाल कलाल की लाश 29 जुलाई को सैलाना के माॅडल स्कूल के पास मिली थी। जेब से दो मोबाइल फोन और 4500 रुपए मिले थे। परिजन से पूछताछ करने पर स्पष्ट हुआ कि नौगांव (धार) निवासी मीनाक्षी पिता श्रीकृष्ण पुरोहित से 26 जुलाई को महेंद्र की शादी हुई थी। साबला (बांसवाड़ा) निवासी मुकेश जोशी ने तीन लाख रुपए लेकर शादी करवाई थी। महेंद्र गोरडी (बांसवाड़ा) में मीनाक्षी के साथ बुआ के खाली मकान में रुका था। 28 की रात को मायके ले जाने की रस्म के बहाने कथित मायके वाले आए और दोनों को ले गए। 29 को घटना से आक्रोशित परिवार के लोगों और समाजजन ने बांसवाड़ा में हंगामा किया। बांसवाड़ा पुलिस ने मैरिज ब्यूरो संचालक मुकेश जोशी और साथियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया। लुटेरी दुल्हन की 8 साल की बेटी - एसपी गौरव तिवारी ने बताया बारोली (इंदौर) के नई आबादी मोहल्ले से मीनाक्षी को गिरफ्तार किया है। उसकी शादी हो चुकी है। 8 साल की बेटी है। तीन वर्ष पूर्व पति को छोड़कर माता-पिता के साथ रह रही थी। उनसे विवाद के बाद इंदौर में अलग रहने लगी। यूपी के पुष्पेंद्र से पहचान हुई। वही शादी में गजेंद्र पुरोहित के नाम से भाई बना था। गजेंद्र और उसकी साथी मंडलेश्वर निवासी सारिका उर्फ संगीता मैरिज ब्यूरो से संपर्क कर शिकार तलाशते और दुल्हन लेकर भाग जाते थे। मीनाक्षी ने बताया पिछली पांच शादियों में किसी ने शिकायत नहीं की। 28 जुलाई की रात गजेंद्र और उसके साथी मीनाक्षी को ले जा रहे थे तब महेंद्र भी साथ हो लिया। रास्ते में झूमाझटकी और विवाद करने लगा तो महेंद्र को कार से उतारकर भाग गए। पीएम रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र ने आत्महत्या की सैलाना थाने के एसआई मनोज पाटीदार ने बताया मृतक महेंद्र के शरीर पर संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फांसी लगाने के कारण महेंद्र की मौत हुई है। शुक्रवार शाम बांसवाड़ा पुलिस मीनाक्षी को ले गई है। आगामी जांच वहीं होगी। मीनाक्षी की 8 वर्षीय बेटी को उसके नाना-नानी को सौंप दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Police caught robbery robber from Indore in 6 months


बांसवाड़ा के युवक महेंद्र कलाल की सैलाना में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दुल्हन मीनाक्षी पुरोहित को बरोली (इंदौर) से पकड़ा। उसने 6 महीनों में गुजरात में तीन तथा राजस्थान और नीमच में एक-एक जगह शादी की। शादी के एवज में उसे दस हजार रुपए मिलते थे। युवती ने बताया 6ठीं शादी करने के बाद महेंद्र को रास्ते में कार से उतारकर भाग गए थे। बांसवाड़ा में लुटेरी दुल्हन गिरोह के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज है। शुक्रवार राजस्थान पुलिस मीनाक्षी को बांसवाड़ा ले गई।

सैलाना के पास मिली थी बांसवाड़ा के युवक की लाश

गलकिया (बांसवाड़ा) निवासी 29 वर्षीय महेंद्र पिता मोतीलाल कलाल की लाश 29 जुलाई को सैलाना के माॅडल स्कूल के पास मिली थी। जेब से दो मोबाइल फोन और 4500 रुपए मिले थे। परिजन से पूछताछ करने पर स्पष्ट हुआ कि नौगांव (धार) निवासी मीनाक्षी पिता श्रीकृष्ण पुरोहित से 26 जुलाई को महेंद्र की शादी हुई थी। साबला (बांसवाड़ा) निवासी मुकेश जोशी ने तीन लाख रुपए लेकर शादी करवाई थी। महेंद्र गोरडी (बांसवाड़ा) में मीनाक्षी के साथ बुआ के खाली मकान में रुका था। 28 की रात को मायके ले जाने की रस्म के बहाने कथित मायके वाले आए और दोनों को ले गए। 29 को घटना से आक्रोशित परिवार के लोगों और समाजजन ने बांसवाड़ा में हंगामा किया। बांसवाड़ा पुलिस ने मैरिज ब्यूरो संचालक मुकेश जोशी और साथियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया।

लुटेरी दुल्हन की 8 साल की बेटी - एसपी गौरव तिवारी ने बताया बारोली (इंदौर) के नई आबादी मोहल्ले से मीनाक्षी को गिरफ्तार किया है। उसकी शादी हो चुकी है। 8 साल की बेटी है। तीन वर्ष पूर्व पति को छोड़कर माता-पिता के साथ रह रही थी। उनसे विवाद के बाद इंदौर में अलग रहने लगी। यूपी के पुष्पेंद्र से पहचान हुई। वही शादी में गजेंद्र पुरोहित के नाम से भाई बना था। गजेंद्र और उसकी साथी मंडलेश्वर निवासी सारिका उर्फ संगीता मैरिज ब्यूरो से संपर्क कर शिकार तलाशते और दुल्हन लेकर भाग जाते थे। मीनाक्षी ने बताया पिछली पांच शादियों में किसी ने शिकायत नहीं की। 28 जुलाई की रात गजेंद्र और उसके साथी मीनाक्षी को ले जा रहे थे तब महेंद्र भी साथ हो लिया। रास्ते में झूमाझटकी और विवाद करने लगा तो महेंद्र को कार से उतारकर भाग गए।

पीएम रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र ने आत्महत्या की

सैलाना थाने के एसआई मनोज पाटीदार ने बताया मृतक महेंद्र के शरीर पर संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फांसी लगाने के कारण महेंद्र की मौत हुई है। शुक्रवार शाम बांसवाड़ा पुलिस मीनाक्षी को ले गई है। आगामी जांच वहीं होगी। मीनाक्षी की 8 वर्षीय बेटी को उसके नाना-नानी को सौंप दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police caught robbery robber from Indore in 6 months


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30CV9LJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment