हिलावाड़ी गांव की पुलिया के ऊपर से बहते पानी में बुधवार रात को दो बाइक सहित तीन लोग बह गए थे। जिसमें से एक ग्रामीण का शव गुरुवार को दोपहर में बुकाखेड़ी डैम के पानी में मिला था। वहीं मुलताई निवासी लक्की पवार और गजामारढाना निवासी कृष्णा डिगरसे के शव शुक्रवार को मिले। मुलताई निवासी लक्की बुधवार को दोस्त आकाश विश्वकर्मा और दीपेश धारपुरे के साथ ग्राम परसठानी गया था। बाइक से मुलताई लौटते समय महिलावाड़ी की पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। आकाश और दीपेश ने लक्की को बाइक निकालने से मना किया और दाेनाें उतर गए लेकिन लक्की नहीं माना और बाइक निकालने लगा तो पानी के तेज बहाव बह गया था। इसी प्रकार गजामारढाना निवासी कृष्णा डिगरसे और खड़कवार निवासी रघुनाथ देशमुख एक ही बाइक से मुलताई से गांव जा रहे थे। पुलिया के ऊपर से बहते पानी से बाइक निकालने के दौरान दोनों बाइक सहित बह गए थे। गुरुवार रात तक लक्की और कृष्णा की तलाश की। लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों को लक्की का शव पानी में दिखाई दिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे कृष्णा डिगरसे का शव भी पानी में मिला। हादसे के बाद जागा प्रशासन, पुलिया पर लगाई ड्यूटी : महिलावाड़ी की पुलिया पर से तीन लोगों की बहने से मौत के बाद प्रशासन ने पुलिया के ऊपर से पानी बहने के दौरान आवाजाही रोकने के लिए नाका और बैरिकेड्स लगाए। एसडीएम सीएल चनाप ने बताया पुलिया के ऊपर से पानी बहने के दौरान आवाजाही बंद रहे इसके लिए रोजगार सहायक मनोज बेले, नंदकिशोर हिंगवे, पन्नालाल फरकाड़े, कोटवार उमेश पिपरदे और धुडल्या की ड्यूटी लगाई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


हिलावाड़ी गांव की पुलिया के ऊपर से बहते पानी में बुधवार रात को दो बाइक सहित तीन लोग बह गए थे। जिसमें से एक ग्रामीण का शव गुरुवार को दोपहर में बुकाखेड़ी डैम के पानी में मिला था। वहीं मुलताई निवासी लक्की पवार और गजामारढाना निवासी कृष्णा डिगरसे के शव शुक्रवार को मिले। मुलताई निवासी लक्की बुधवार को दोस्त आकाश विश्वकर्मा और दीपेश धारपुरे के साथ ग्राम परसठानी गया था। बाइक से मुलताई लौटते समय महिलावाड़ी की पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। आकाश और दीपेश ने लक्की को बाइक निकालने से मना किया और दाेनाें उतर गए लेकिन लक्की नहीं माना और बाइक निकालने लगा तो पानी के तेज बहाव बह गया था।

इसी प्रकार गजामारढाना निवासी कृष्णा डिगरसे और खड़कवार निवासी रघुनाथ देशमुख एक ही बाइक से मुलताई से गांव जा रहे थे। पुलिया के ऊपर से बहते पानी से बाइक निकालने के दौरान दोनों बाइक सहित बह गए थे। गुरुवार रात तक लक्की और कृष्णा की तलाश की। लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों को लक्की का शव पानी में दिखाई दिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे कृष्णा डिगरसे का शव भी पानी में मिला।

हादसे के बाद जागा प्रशासन, पुलिया पर लगाई ड्यूटी : महिलावाड़ी की पुलिया पर से तीन लोगों की बहने से मौत के बाद प्रशासन ने पुलिया के ऊपर से पानी बहने के दौरान आवाजाही रोकने के लिए नाका और बैरिकेड्स लगाए। एसडीएम सीएल चनाप ने बताया पुलिया के ऊपर से पानी बहने के दौरान आवाजाही बंद रहे इसके लिए रोजगार सहायक मनोज बेले, नंदकिशोर हिंगवे, पन्नालाल फरकाड़े, कोटवार उमेश पिपरदे और धुडल्या की ड्यूटी लगाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kyJFRw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment