वर्तमान सोयाबीन की फसल में लगने वाले पीले मोजेक और अन्य राेगाें की लगातार मिलने वाली शिकायत के चलते कृषि विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्राम चपड़ाग्रहण, थुआ, झकलाय, निपानिया, भरलाय, झकलाय सहित अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया। किसानों ने अधिकारियों को फसल में लगने वाली विभिन्न बीमारियों के संबंध में जानकारी दी। कृषि विभाग के जेडीए जितेंद्र सिंह ने बताया कि खंड खंड वर्षा के कारण किसानों का बड़ा रखवा कृषि से छूट गया है किंतु किसानों ने जितने रखने में भी अपनी फसल बोई है वह संतोषजनक है कुरुक्षेत्र में अलग-अलग प्रकार के राेगाें की जानकारी मिली है जिस के संबंध में हमने किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध करा दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XH8mRQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment