जगह की कमी और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित कार्यालय को स्थानांतरित करके मंगल भवन के पास बनाई गई नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में नई बिल्डिंग के अंदर फर्नीचर बनाने का काम चल रहा है। बिल्डिंग पूर्ण होते ही कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा। नगर पंचायत उपयंत्री रामगोपाल चौबे ने बताया कि नगर पंचायत का पुराना कार्यालय मुख्य बाजार के बीचों-बीच स्थित है। जहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। अनेक बार भीड़ अधिक होने पर कार्यालय के अंदर लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। साथ ही कार्यालय पहली मंजिल पर होने की वजह से विकलांग व्यक्तियों को आने-जाने में परेशानी हाेती है। इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए कार्यालय को पुरानी जगह से हटाकर नई जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। सीएमओ नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि नगर पंचायत का कार्यालय मुख्य बाजार में स्थित होने की वजह से अनावश्यक लोगों की भीड़ जमा होती है। नई जगह कार्यालय शिफ्ट होने पर सिर्फ काम वाले लोग ही कार्यालय तक पहुंचेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जगह की कमी और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित कार्यालय को स्थानांतरित करके मंगल भवन के पास बनाई गई नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में नई बिल्डिंग के अंदर फर्नीचर बनाने का काम चल रहा है। बिल्डिंग पूर्ण होते ही कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा। नगर पंचायत उपयंत्री रामगोपाल चौबे ने बताया कि नगर पंचायत का पुराना कार्यालय मुख्य बाजार के बीचों-बीच स्थित है। जहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। अनेक बार भीड़ अधिक होने पर कार्यालय के अंदर लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। साथ ही कार्यालय पहली मंजिल पर होने की वजह से विकलांग व्यक्तियों को आने-जाने में परेशानी हाेती है। इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए कार्यालय को पुरानी जगह से हटाकर नई जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। सीएमओ नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि नगर पंचायत का कार्यालय मुख्य बाजार में स्थित होने की वजह से अनावश्यक लोगों की भीड़ जमा होती है। नई जगह कार्यालय शिफ्ट होने पर सिर्फ काम वाले लोग ही कार्यालय तक पहुंचेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PBgnDt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment