सड़क दुघर्टनाओं में प्रतिदिन गोवंश घायल हो रहे हैं। शनिवार दोपहर स्टेट बैंक के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गाय को टक्कर मार दी। इस घटना काे लेकर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया। चक्काजाम की खबर लगते ही एसडीएम डीएनएन सिंह, तहसीलदार दिनेश सांवले, थाना प्रभारी संजय चौकसे, नगर पालिका सीएमओ यशवंत सिंह राठौर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से भारी वाहनों का नगर के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोकने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खोला। इस दौरान हिंदू सेना के संभाग प्रमुख नरेंद्र रघुवंशी जिलाध्यक्ष कल्लू राठौर, सुजीत यदुवंशी, बंटी बैरागी, राज विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


सड़क दुघर्टनाओं में प्रतिदिन गोवंश घायल हो रहे हैं। शनिवार दोपहर स्टेट बैंक के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गाय को टक्कर मार दी। इस घटना काे लेकर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया। चक्काजाम की खबर लगते ही एसडीएम डीएनएन सिंह, तहसीलदार दिनेश सांवले, थाना प्रभारी संजय चौकसे, नगर पालिका सीएमओ यशवंत सिंह राठौर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से भारी वाहनों का नगर के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोकने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खोला। इस दौरान हिंदू सेना के संभाग प्रमुख नरेंद्र रघुवंशी जिलाध्यक्ष कल्लू राठौर, सुजीत यदुवंशी, बंटी बैरागी, राज विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33H8J2s
via IFTTT

No comments:

Post a Comment