अमृत की नर्मदा पेयजल योजना के तहत निर्माण कंपनी द्वारा दिए गए नल पाइंट्स को बंद करने के लिए नपा ने निर्माण कंपनी को अल्टीमेटम दिया है। नपा एई आरसी शुक्ला ने बताया कि निर्माण कंपनी को अगस्त माह के भीतर सभी नल पाइंट जो कि निर्माण कंपनी ने अवैध रूप से लगा दिए हैं, उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त नल पाइंट्स से अमृत पेयजल जल योजना के तहत नर्मदा जल सड़कों पर बह रहा है। जिसकी शिकायत लंबे समय से आ रही है। निर्माण कंपनी को कहा गया है कि ऐसे जितने भी पाइंट्स हैं जो कि कंपनी ने पुराने पाइंट्स में शिफ्ट नहीं किए हैं। उन पाइट्स को बंद कराएं। दरअसल बगैर शिफ्ट हुए पाइंट के चार्ज नगरपालिका को नहीं मिले हैं। निर्माण कंपनी ने मुफ्त में पाइंट किए जाने की बात कहकर लोगों को तो पाइंट वितरित कर दिए हैं, और नगर पालिका को अवैध रूप से दिए गए इन कनेक्शनों में कनेक्शन चार्ज लेने में परेशानी हो रही है। जिसके चलते नगर पालिका ने निर्माण कंपनी को अगस्त माह में सारे कैसे पाइंट्स बंद करने का अल्टीमेटम दिया है जो कि पुराने नल कनेक्शनों में शिफ्ट नहीं हुए हैं। अब कंपनी को पाइंट्स हटाना होगा।
चार्ज देने को तैयार नहीं है लोग
निर्माण कंपनी द्वारा 12 हजार नल पाइंट्स में से करीब 5 हजार नल पाइंट्स ऐसे दिए गए हैं, जो कि नए हैं उक्त नल कनेक्शनों का कनेक्शन चार्ज नगर पालिका को नहीं मिला है वहीं अब लोग यह पाइंट चार्ज देने को राजी नहीं है ऐसे में नगर पालिका ने निर्माण कंपनी को उक्त सभी कनेक्शन बंद करने के निर्देश दिए हैं, और बचे हुए पुराने नल पाइंट्स को अमृत पाइप लाइन से शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gGjZA7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment