थोक सब्जी मंडी के बाद फल मंडी को भी सब्जी मंडी में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। इसको लेकर मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने फल व्यापारियों से बात की। अभी तक सतरास्ते पर ही फलों की नीलामी होती है अौर वहीं ठेले लग जाते हैं। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने फल मंडी लगाने वालों को निर्देश दिए हैं कि वह यह काम सब्जी मंडी परिसर में करें। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंडी निरीक्षक भैयालाल सोनिया ने बताया कि अभी फल व्यापारियों से बात की उन्हें समझाइश दी गई है। थोक फलों की नीलामी सब्जी मंडी परिसर में नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नपा सहायक यंत्री आरती शुक्ला ने बताया कि सब्जी मंडी और थोक फल मंडी भी मंडी परिसर में शिफ्ट करवाने की कार्रवाई की जाएगी। सड़कों से सब्जी व्यापारी अौर हाथठेले भी वार्ड में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नपा का अमला यह काम लगातार कर रहा है। नहीं मानने वालों पर सब्जी जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। नपा ने हाथठेले वालों को वार्ड अावंटन कर दिए हैं। उनको अब शहर के तय वार्डों में ही फल बेचना है। सब्जी बाजार भी फूलवती बाई सब्जी बाजार में शिफ्ट कर दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


थोक सब्जी मंडी के बाद फल मंडी को भी सब्जी मंडी में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। इसको लेकर मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने फल व्यापारियों से बात की। अभी तक सतरास्ते पर ही फलों की नीलामी होती है अौर वहीं ठेले लग जाते हैं। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने फल मंडी लगाने वालों को निर्देश दिए हैं कि वह यह काम सब्जी मंडी परिसर में करें।
ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंडी निरीक्षक भैयालाल सोनिया ने बताया कि अभी फल व्यापारियों से बात की उन्हें समझाइश दी गई है। थोक फलों की नीलामी सब्जी मंडी परिसर में नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नपा सहायक यंत्री आरती शुक्ला ने बताया कि सब्जी मंडी और थोक फल मंडी भी मंडी परिसर में शिफ्ट करवाने की कार्रवाई की जाएगी। सड़कों से सब्जी व्यापारी अौर हाथठेले भी वार्ड में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नपा का अमला यह काम लगातार कर रहा है। नहीं मानने वालों पर सब्जी जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। नपा ने हाथठेले वालों को वार्ड अावंटन कर दिए हैं। उनको अब शहर के तय वार्डों में ही फल बेचना है। सब्जी बाजार भी फूलवती बाई सब्जी बाजार में शिफ्ट कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31vyeBe
via IFTTT

No comments:

Post a Comment