15 जून से 15 अगस्त तक मछलियों की प्रजनन अवधि होती है। इस अवधि में मछलियों के शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बाद भी मछलियों का शिकार लगातार किया जा रहा है। पुलिस को भी इसकी शिकायतें मिल रही थी।
शनिवार को पुलिस हरकत में आई और नर्मदा तटीय गांव से आने वाले वाहनों की जांच की। थाने के सामने से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोककर देखा तो उसमें करीब 7 क्विंटल मछली भरी हुई थी। इसी तरह मुखबिर की सूचना पर रिछाडिया जोड़ पर एक पिकअप वाहन रोका तो उसमें करीब 8 क्विंटल मछली थी। इस पर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली, पिकअप सहित करीब 15 क्विंटल मछली के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को थाने के सामने से ही ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 7 क्विंटल मछली परिवहन की जा रही थी। आरोपी अलीम निवासी मुस्लिम मोहल्ला को गिरफ्तार किया। इसी तरह मुखबिर की सूचना पर रिछाडिया जोड़ पर एक पिकअप वाहन को रोका। जिसमें से करीब 8 क्विंटल मछली बरामद कर पिकअप को भी जब्त किया। यहां पुलिस ने आरोपी सोहेब पुत्र शाकिर खां उम्र 25 वर्ष, आविद पुत्र इशराइल खां निवासी मुस्लिम मोहल्ला को अपनी गिरफ्त में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XChkzR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment