कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शुरू कर दी गई है। इस वजह से छात्रों को परेशानी हुई है।
यूजी प्रवेश के लिए शहर के कॉलेजों में काउंटर तो बना दिए गए लेकिन उन पर बैठने के लिए शिक्षक और कर्मचारी मौजूद नहीं थे। चूंकि छात्र काफी कम संख्या में दस्तावेजों का सत्यापन कराने या जानकारी लेने पहुंचे थे इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन बीएड का रजिस्ट्रेशन कराने में छात्रों को परेशानी हुई। दोपहर तक छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में फोटो अपलोड करने में परेशानी आती रही वहीं चॉइस फिलिंग के लिए कॉलेजों की सूची भी आधी-अधूरी ही दिखाई दे रही थी। बता दें कि 5 अगस्त से कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन यानी बुधवार को तो यूजी कोर्सों में प्रवेश के लिए लिंक शाम को खुली, वहीं बीएड की रजिस्ट्रेशन लिंक देर रात तक नहीं खुली थी। अब जब छात्र रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे तो उन्हें लिंक तो खुली मिली लेकिन रजिस्ट्रेशन में परेशानी होती रही। चॉइस फिलिंग के लिए कॉलेजों की सूची पूरी नहीं थी, इसलिए छात्र परेशान होते रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31MRAlJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment