मकराेनिया पुलिस ने दीनदयालनगर के ढांचा भवन के पास लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट काे रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने एक व्यक्ति काे 1500 रुपए देकर इस अड्डे पर भेजा था। माैके पर एक ग्राहक और तीन महिलाएं मिली। माैके से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। इनमें गिराेह चलाने वाली महिला काे पुलिस एक बार सानाैधा के एक ढाबे से भी पकड़ चुकी है। दाे लड़कियां गांव की थी। उन्हें राेजगार देने के बहाने सागर बुलाकर देहव्यापार में धकेल दिया गया। पुलिस ने उनके पास से 87 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। संभवत: यह गलत तरीके से कमाया धन है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने पूछा पंडित, ठाकुर और अहिरवार में यह कैसी रिश्तेदारी मकराेनिया पुलिस काे लंबे समय से दीनदयाल नगर के ढांचा भवन के पास एक घर से देहव्यापार की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस गिराेह काे रंगे हाथ पकड़ने की ताक में थी। बुधवार काे मुखबिर से पता चला कि एक ग्राहक आया हुआ है। पुलिस ने उसी मुखबिर काे 1500 रुपए देकर अड्डे पर भेजा और पीछे से पुलिस आ धमकी। लड़कियाें का कहना था कि वे काेई गलत धंधा नहीं करती। यहां रिश्तेदारी में अाईं हैं। पुलिस ने उनके सरनेम के आधार पर पंडित, ठाकुर व अहिरवार अलग-अलग जातियाें के अाधार पर पूछा कि यह कैसी रिश्तेदारी है ताे जवाब नहीं मिला। मकराेनिया थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि लड़कियां अनैतिक व्यापार में लिप्त पाई गई हैं। ग्राहक मुकेश अहिरवार समेत चाराें के खिलाफ धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मकराेनिया पुलिस ने दीनदयालनगर के ढांचा भवन के पास लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट काे रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने एक व्यक्ति काे 1500 रुपए देकर इस अड्डे पर भेजा था। माैके पर एक ग्राहक और तीन महिलाएं मिली। माैके से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। इनमें गिराेह चलाने वाली महिला काे पुलिस एक बार सानाैधा के एक ढाबे से भी पकड़ चुकी है। दाे लड़कियां गांव की थी। उन्हें राेजगार देने के बहाने सागर बुलाकर देहव्यापार में धकेल दिया गया। पुलिस ने उनके पास से 87 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। संभवत: यह गलत तरीके से कमाया धन है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस ने पूछा पंडित, ठाकुर और अहिरवार में यह कैसी रिश्तेदारी
मकराेनिया पुलिस काे लंबे समय से दीनदयाल नगर के ढांचा भवन के पास एक घर से देहव्यापार की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस गिराेह काे रंगे हाथ पकड़ने की ताक में थी। बुधवार काे मुखबिर से पता चला कि एक ग्राहक आया हुआ है। पुलिस ने उसी मुखबिर काे 1500 रुपए देकर अड्डे पर भेजा और पीछे से पुलिस आ धमकी। लड़कियाें का कहना था कि वे काेई गलत धंधा नहीं करती। यहां रिश्तेदारी में अाईं हैं। पुलिस ने उनके सरनेम के आधार पर पंडित, ठाकुर व अहिरवार अलग-अलग जातियाें के अाधार पर पूछा कि यह कैसी रिश्तेदारी है ताे जवाब नहीं मिला। मकराेनिया थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि लड़कियां अनैतिक व्यापार में लिप्त पाई गई हैं। ग्राहक मुकेश अहिरवार समेत चाराें के खिलाफ धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kg9OEu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment